Bhopal News: एक युवती के कारण गांव में हुआ घमासान

Share

Bhopal News: वृद्ध को युवती के कथित पति और उसके साथियों ने मिलकर पीटा, मामला थाने पहुंचा

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। युवती के कारण गांव में घमासान हो गया। मामला भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में स्थित नजीराबाद थाना क्षेत्र का है। जिसमें आरोपियों में शामिल एक व्यक्ति की पत्नी घर से गायब हो गई थी। जिसके साथ वह गई थी उसे लेकर वृद्ध पर उसके पति को शक था। वह अपने साथियों के साथ उसके घर पहुंचा और पीट दिया। जिसके बाद मामला थाने पहुंचा। पुलिस ने इस मामले में साधारण मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है।

यह व्यक्ति भगा ले आया महिला

पुलिस के अनुसार विवाद गोंदाखेड़ी और भमौरी गांव के ग्रामीणों के बीच हुआ। जिसमें शिकायत 284/22 धारा 294/323/506/34 (गाली—गलौज, मारपीट, धमकाना और एक से अधिक आरोपी का मामला) दर्ज किया गया। शिकायत कंचन सिंह गूर्जर पिता रामकिशन गूर्जर उम्र 60 साल ने दर्ज कराई। वह गोंदाखेड़ी गांव का रहने वाला है। इस मामले के आरोपी ज्ञान सिंह गूर्जर, राजू गूर्जर, भगवान गुर्जर और जितेंद्र गूर्जर है। मामले की जांच एसआई शंभू सिंह सेंगर (SI Shambhu Singh Sengar) कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों में शामिल एक व्यक्ति की औरत को गोंदाखेड़ी गांव में रहने वाला विक्रम ले आया था। इससे पहले कंचन सिंह गूर्जर (Kanchan Singh Gurjar) ने उसी युवती की शादी की बात को लेकर चर्चा की थी। इसलिए आरोपी ज्ञान सिंह गूर्जर (Gyan Singh Gurjar) को शक था कि उसके इशारे पर ही विक्रम उसे ले आया है। इस शक के कारण अन्य आरोपी भगवन गूर्जर, जितेंद्र गूर्जर और राजू गूर्जर ने उसे पीट दिया। मेडिकल के बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस को विक्रम और उस युवती की तलाश है जिसके कारण यह पूरा बवाल हुआ।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   MP Cop Gossip: टीआई बेच रहे साफ करने वाली मशीन
Don`t copy text!