Bhopal News: पैसों के लेन—देन को लेकर मारपीट

Share

Bhopal News: दो महिलाओं के बीच हुआ घमासान, पुलिस थाना हुआ परेशान

Bhopal News
स्टेशन बजरिया थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। पैसों के लेन—देने को लेकर महिलाओं के दो गुटों में जमकर घमासान हो गया। दोनों पक्ष थाने भी पहुंचा जिन्हें संभालने में पुलिस को काफी मशक्कत करना पड़ी। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर एक—दूसरे के खिलाफ मारपीट का काउंटर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पैसे मांगने गई थी

बजरिया थाना पुलिस के अनुसार 22 मार्च की दोपहर लगभग तीन बजे 103—104/22 मारपीट का मामला दर्ज हुआ है। पहले मामले की शिकायत कविता माली पति मनोज माली उम्र 31 साल ने दर्ज कराई है। इस मामले में आरोपी मुकेश जोशी (Mukesh Joshi), विनय तिवारी, जय प्रकाश, बब्ली और रागिनी जोशी (Ragini Joshi) है। आरोपियों के खिलाफ धारा 294/323/506/34 गाली—गलौज, मारपीट, धमकाना और एक से अधिक आरोपी के तहत मामला दर्ज किया है। दूसरे मामले की शिकायत रागिनी जोशी पति मुकेश जोशी उम्र 34 साल ने दर्ज कराई है। इस मामले में आरोपी मनीष सेनी (Mainish Saini), गोविंद, रवि, दिनेश, कविता और नंदू है। उनके खिलाफ धारा 324/294/323/506/34 (धारदार हथियार से वार, गाली—गलौज, मारपीट, धमकाना और एक से अधिक आरोपी) के तहत मामला दर्ज किया है। मनोज माली पेश से ड्रायवरी करता है। वही मुकेश जोशी प्रायवेट जॉब करते हैं। विवाद पैसों के पुराने लेन—देन को लेकर शुरू हुआ था। रागिनी जोशी को कविता माली (Kavita Mali) से उधार पैसे वापस लेना थे। एक पक्ष ने महिला के साथ गाली—गलौज कर दी। उसके चलते झगड़ा शुरू हुआ और विवाद थाने तक पहुंचा।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: नाबालिग से घर में घुसकर छेड़छाड़

नेपाली लड़की की दीवानगी की कहानी पढ़िए जिसमें वह अपने दो मासूम बच्चों को छोड़कर भोपाल में लड़की से शादी करने शिमला से भागकर आई

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!