Bhopal News: दो किराएदारों के बीच खूनी संघर्ष 

Share

Bhopal News: घर में आए दामाद को लेकर दूसरे किराएदार ने दी थी फब्ती, पुलिस थाने पहुंचा विवाद

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। किराएदारों के दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इसमें पुलिस ने एक पक्ष की​ शिकायत पर दूसरे के खिलाफ धारदार चीज से हमला करने का प्रकरण दर्ज कर लिया है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के हनुमानगंज थाना क्षेत्र की है। जिस हमलावर किराएदार के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया उसका कहना था कि पीड़ित पक्ष के यहां अक्सर मेहमान आते रहते हैं। जिस कारण उनके यहां पानी ज्यादा लगता है। उसका खामियाजा उसे उठाना पड़ता था।

मेडिकल के बाद दर्ज किया प्रकरण

हनुमानगंज (Hanumanganj) थाना पुलिस के अनुसार यह विवाद 20 मार्च की शाम 7 बजे हुआ था। शिकायत बंडल यादव ने थाने में दर्ज कराई है। वह विशाल शादी हाल के पीछे किराए से रहता है। वह मजदूरी करता है। उसके यहां 20 मार्च को दामाद आया था। इस बात को लेकर दूसरे किराएदार अशोक बोला तुम्हारे यहाँ कितने मेहमान आते हैं। यह बोलने के बाद दोनों के बीच विवाद होने लगा। विवाद में आरोपी अशोक ने कंधे के नजदीक नुकीली चीज से वार कर दिया। जिसमें उसको गहरा घाव हो गया। पुलिस ने डॉक्टर की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने 80/24 धारा 324 (धारदार हथियार से हमला करने का प्रकरण) दर्ज किया है। यह प्रकरण 20—21 मार्च की दरमियानी रात लगभग एक बजे दर्ज किया गया।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   MP Cop Gossip: सीएम, होम मिनिस्टर और डीजीपी सचिवालय से ज्यादा कमिश्नरेट का पॉवर
Don`t copy text!