Bhopal News: सीएम हेल्पलाइन में शिकायत के बाद चोरी की एफआईआर के लिए अड़ गया

Share

Bhopal News: साई स्टेडियम के कर्मचारी की बाइक गुटखा लेने के लिए निकला ठेकेदार का परिचित लेकर भागा

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) रातीबड़ इलाके से मिल रही है। यहां एक गबन का केस दर्ज किया गया है। जिसको दर्ज करने में पुलिस को काफी पसीना आ गया। दरअसल, पीड़ित का कहना था कि मामला चोरी का है। इसलिए वह गबन का मुकदमा दर्ज नहीं कराएगा। यह बात समझाने में पुलिस को काफी मशक्कत करना पड़ी।

ठेकेदार भी भूमिगत हो गया

रातीबड़ थाना के अनुसार 25 जुलाई की शाम लगभग पांच बजे धारा 406 (गबन) का मुकदमा दर्ज किया है। घटना गौरा गांव की है। जिसकी शिकायत रामनारायण राठौर पिता दादूराम उम्र 34 साल ने दर्ज कराई है। इसमें आरोपी महेंद्र सिंह (Mahendra Singh) हैं। आरोपी एमपी—04—कयूएम—9792 जिसकी कीमत 30 हजार रुपए है लेकर चला गया। रामनारायण राठौर (Ramnarayan Rathore) साई स्टेडियम में ठेके में नौकरी करता है। वह फिलहाल किराए से रहता है। उसका मकान बन रहा है। जिसका ठेका करोद निवासी बबलू यादव (Bablu Yadav) बना रहा है। जिसके साथ आरोपी महेंद्र सिंह भी काम करता है। आरोपी मई, 2021 में गुटखा लेने के लिए बाइक लेकर निकला था। उसके बाद से वह गायब हो गया। आरोपी के पते और उसकी जानकारी पीड़ित को भी नहीं है। बबलू यादव भी इस मामले के बाद गायब हो गया है। जिसकी पुलिस को तलाश है।

यह भी पढ़ें: इस शातिर जालसाज ने मध्यप्रदेश के मंत्रियों के नाम से फर्जीवाड़ा करने के लिए प्रकाशित करा दिए थे विज्ञापन

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cheating News: सरकारी दस्तावेज बनाने रिश्वत देकर पैंसा ऐंठने वाला जालसाज गिरफ्तार

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!