Bhopal News: जेल बंदी समेत दो व्यक्तियों की मौत

Share

Bhopal News: अवैध शराब परिवहन मामले में गिरफ्तार बंदी सीढ़ियों से गिरने के बाद उपचार के लिए हमीदिया अस्पताल में किया गया था भर्ती

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान जेल बंदी समेत दो व्यक्तियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इन घटनाओं की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर के गांधी नगर और छोला मंदिर थाना पुलिस कर रही है। फिलहाल प्राथमिक जांच में दोनों हादसे के कारण हुई मौत प्रतीत हो रही है। हालांकि पुलिस को पीएम रिपोर्ट मिलने का इंतजार है।

मौत से पहले महिला ने दर्ज कराए थे यह बयान

गांधी नगर थाना पुलिस के अनुसार 17 जनवरी की सुबह दो बजे जेल वार्ड में भर्ती विचाराधीन बंदी सुखदीप उर्फ दीप सिंह पिता महल सिंह उम्र 26 साल के मौत की सूचना दी गई। जिस पर गांधी नगर पुलिस मर्ग 03/23 दर्ज कर मामले की जांच करने पहुंची। पड़ताल में मालूम हुआ कि उसे कुछ दिन पहले अशोक नगर जेल से यहां इलाज के लिए शिफ्ट किया गया था। इससे पहले अशोक नगर पुलिस ने उसको अवैध शराब के परिवहन करने के मामले में गिरफ्तार किया था। दीप सिंह (Deep Singh) अशोक नगर जेल में ही सीढ़ियों से गिरकर जख्मी हुआ था। चूंकि मामला बंदी की मौत से जुड़ा है। इसलिए मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश दे दिए गए हैं। इधर, छोला मंदिर थाना पुलिस मर्ग 03/23 दर्ज कर महिला के शव को पीएम के लिए भेजा गया है। यह घटना 9 जनवरी को शिव नगर फेज—3 में हुई थी। इसमें मुन्नी बाई बघेल पत्नी लाल सिंह बघेल उम्र 29 साल आग से झुलस गई थी। मामले की जांच कर रहे एएसआई गजेन्द्र सिंह (ASI Gajendra Singh) ने बताया कि मृत्यु पूर्व कथन में मुन्नी बाई बघेल (Munni Bai Baghel) ने बताया था कि वह घटना वाले दिन ठंड अधिक होने के चलते हीटर पर हाथ सेंक रही थी। तभी उसका कपड़ा आग की चपेट में आ गया था। मुन्नी बाई बघेल का नर्मदा अस्पताल (Narmada Hospital) में उपचार चल रहा था।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Rape Case: शादीशुदा गारमेंट संचालक ने बनाए युवती से अवैध संबंध
Don`t copy text!