Bhopal News : फर्न होटल के कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत

Share

Bhopal News : सीमेंट की मिक्सर मशीन के पहिए के नीचे आ गया था शरीर

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। जिस युवक की मौत हुई है वह होटल के वाहन पर था। यह दुर्घटना भोपाल (Bhopal News) सिटी के गोविंदपुरा ​थाना क्षेत्र स्थित रचना टॉवर के नजदीक हुई थी। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन को लावारिस छोड़कर भाग गया। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपी वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पीछे—पीछे चल रहा था रिश्तेदार

गोविंदपुरा थाना पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना 18 जून की शाम लगभग साढ़े छह बजे हुई थी। मृतक मोपेड एमपी—04—एसजी—9220 पर सवार था। यह मोपेड आईएसबीटी में स्थित फर्न रेसीडेंसी होटल (Fern Residency Hotel) की हैं। जिसको राम सरोदे पिता गोबरया सरोदे उम्र 28 साल चल रहा था। वह प्रभात चौराहे की तरफ से जा रहा था। आरोपी वाहन एमपी—09—एचएच—3578 हैं। यह सीमेंट और गिट्टी को मिक्स करने वाली भारी वाहन था। इसी वाहन को ओवरटेक करते वक्त राम सरोदे (Ram Sarode) को कट मार दिया था। मोपेड दूर फिका गई और वह वाहन के पहिए के नीचे आ गया। यह दुर्घटना उसके पीछे चल रहे राहुल पवार पिता दरियाब पवार उम्र 25 साल ने देखी है। वह न्यू सुभाष नगर कॉलोनी में ही रहता है। वह जख्मी हालत में राम सरोदे को जेपी अस्पताल भी ले गया था। दुर्घटना के वक्त उसके साथ दोस्त नारद बैठा था। राहुल पवार (Rahul Pawar) मूलत: बैतूल के दुनावा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। मृतक राम सरोदे उसकी बुआ का बेटा था। गोविंदपुरा थाना पुलिस ने इस मामले में जांच के बाद 334/22 धारा 304—ए का मामला दर्ज कर लिया है।

यूक्रेन में महिला हिंसा की वह दास्तां जो दुश्मनी की वजह से रूसी सैनिकों के निशाने पर आईं

यह भी पढ़ें:   Guna Court News : बजाज फायनेंस के फर्जी लोन में गिरफ्तारी

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!