Bhopal News: सड़क दुर्घटना में वृद्धा की मौत

Share

Bhopal News: अस्पताल में भर्ती बहू और उसकी देखरेख कर रहे बेटे के लिए भोजन ले जाते वक्त हुआ हादसा

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। सड़क दुर्घटना में एक वृद्धा की मौत हो गई। हादसा भोपाल (Bhopal News) शहर के निशातपुरा इलाके में हुआ। अभी टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चल सका है। दुर्घटना के वक्त वृद्धा पैदल थी और अस्पताल जा रही थी। पुलिस ने पीएम के बादशव परिजनों को सौंप दिया है।

ऐसे हुआ था सड़क हादसा

निशातपुरा थाना पुलिस के अनुसार पीपुल्स अस्पताल (People Hospital) से डॉक्टर सुभाष बागडे ने एक महिला के मौत की सूचना 14 फरवरी की दोपहर लगभग दो बजे दी थी। शव की पहचान सावित्री दांगी (Savitri Dangi)  पति सौदान सिंह दांगी उम्र 60 साल के रूप में हुई। वह मूलत: सीहोर की रहने वाली थी। यहां पंचवटी इलाके में बेटा—बहू किराए से रहते हैं। बहू पिछले दिनों अस्पताल में भर्ती हो गई थी। इसलिए बेटा—बहू की मदद के लिए सावित्री दांगी आई हुई थी। वह घटना के वक्त अस्पताल में भर्ती बहू के लिए टिफिन लेकर जा रही थी। तभी रतन कॉलोनी के पास उसको वाहन ने टक्कर मार दिया। मामले की जांच एसआई करण सिंह वर्मा (SI Karan Singh Verma) कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभी आरोपी वाहन चालक का पता नहीं चला है। निशातपुरा पुलिस मर्ग 06/23 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पुलिस के पास नाम है फिर भी शव अनजान है 
Don`t copy text!