Bhopal News: बस स्टेंड में खड़ी महिला के पर्स से नकदी चोरी 

Share

Bhopal News: बुधनी विधानसभा में महिला मोर्चा की अध्यक्ष के साथ राजधानी में हुई वारदात

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन ​टीसीआई

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी में बुधनी विधानसभा की महिला मोर्चा अध्यक्ष के पर्स से नकदी चोरी चली गई। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के हनुमानगंज इलाके में हुई है। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पति के साथ थाने पहुंचकर दर्ज कराई रिपोर्ट

हनुमानगंज थाना पुलिस के अनुसार 14 फरवरी की शाम लगभग पौने आठ बजे 99/23 धारा 379 खुले स्थान से चोरी का मामला दर्ज किया गया है। जिसकी शिकायत थाने पहुंचकर विमलेश साहू (Vimlesh Sahu) पति मोहन लाल साहू उम्र 45 साल ने दर्ज कराई। वे सीहोर जिले के बकतरा में रहती हैं। वे थाने में पति मोहनलाल साहू (Mohanlal Sahu) के साथ पहुंची थी। उन्होंने पुलिस को बताया है कि वे भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष है। विमलेश साहू मंगलवार को राजधानी में आयोजित शादी में शामिल होने भोपाल आई थी। इसके बाद वे वापस जाने के लिए नादरा बस स्टेंड (Nadra Bus Stand) पर पहुंची थी। शांति लॉज के पास वे बस का इंतजार कर रही थी। तभी उन्होंने देखा कि पर्स की चेन खुली है। जिसके भीतर बटुआ रखा था वह गायब था। बटुए के भीतर पांच हजार रूपए रखे थे। इसके अलावा आधार कार्ड की फोटो कापी भी थी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cheating News: मजदूरों को धोखा देकर रफूचक्कर हुआ फ्रॉड
Don`t copy text!