Bhopal News: तीन व्यक्तियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत 

Share

Bhopal News: दिल का दौरा पड़ने से मौत होने की पुलिस जता रही आशंका

Bhopal News
भोपाल मॉर्चुरी रुम— ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। बीते चैबीस घंटों के दौरान तीन व्यक्तियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। तीनों मामलों में पुलिस दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत की आशंका जता रही है। यह घटनाएं भोपाल (Bhopal News) शहर के अशोका गार्डन, गौतम नगर और निशातपुरा इलाके में हुई है।

इन लोगों की हुई मौत

अशोका गार्डन थाना पुलिस के अनुसार 29 अगस्त की रात लगभग साढ़े आठ बजे हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) से डाॅक्टर गुप्ता ने एक व्यक्ति के मौत की सूचना दी थी। अशोका गार्डन पुलिस मर्ग 51/22 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। शव की पहचान सुनंदा काशिव (Sunanda Kashiv) पति अशोक काशिव उम्र 58 साल के रूप में हुई। वह राम जानकी मंदिर के पास अशोका गार्डन इलाके में रहती थी। सुनंदा काशिव को दिल का दौरा पड़ा था। जिसके बाद बेटे अस्पताल ले गए थे। इसी तरह गौतम नगर पुलिस मर्ग 26/22 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। घटना की सूचना हमीदिया अस्पताल से 28-29 अगस्त की दरमियानी रात लगभग तीन बजे हरिसिंह ने दी थी। शव की पहचान लोकेश ठाकुर पिता स्वर्गीय बीएल ठाकुर उम्र 28 साल के रूप में हुई। वह रिसालदार काॅलोनी में रहता था। लोकेश ठाकुर (Lokesh Thakur) को सीने में दर्द की शिकायत होने पर अस्पताल ले जाया गया था। इसके अलावा निशातपुरा पुलिस मर्ग 47/22 दर्ज किया है। मामला दीपा दीक्षित पति कमलेश दीक्षित उम्र 27 साल की मौत से जुड़ा है। पुलिस को सूचना 29 अगस्त की शाम लगभग सात बजे डाॅक्टर एसके गुप्ता ने दी थी। दीपा दीक्षित (Deepa Dixit) प्रेम नगर काॅलोनी करोद में रहती थी। परिवार शोकाकुल है इस कारण अभी कोई तथ्य पुलिस को पता नहीं चले हैं।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Medwin Hospital Death Case: मेडविन अस्पताल में महिला की मौत
Don`t copy text!