Bhopal News: बाइक सवार की मौत

Share

Bhopal News: जिस वाहन ने टक्कर मारी उसका पता लगा रही पुलिस, शव पीएम के बाद परिजनों को सौंपा

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। पहले उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। लेकिन, मोबाइल नंबर से पुलिस उसके परिजनों तक पहुंच गई। घटना भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में स्थित सुखी सेवनिया इलाके की है। पुलिस का कहना है कि मामला सड़क दुर्घटना का है। जिसमें अभी तक टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चल सका है।

शव की पहचान केे बाद भाई को सौंपा गया शव

सुखी सेवनिया (Sukhi Sewaniya) थाना पुलिस के अनुसार दुर्घटना 6 जुलाई की रात लगभग एक बजे हुई थी। हादसा सागर पेट्रोल पंप (SagarPetrol Pump) के आगे हुआ था। घायल को हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) ले जाया गया। जहां चिकित्सक डॉक्टर धारवे ने उसको मृत घोषित कर दिया। नजदीक ही एक बाइक भी मिली थी। जिस कारण मामला सड़क दुर्घटना का था। हालांकि नजीराबाद पुलिस मर्ग 25/23 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। जांच एएसआई केसी यादव (ASI KC yadav) के पास हैं। उन्होंने बताया कि मृतक के पास एक मोबाइल था। जिसके आखिरी डायल नंबर पर कॉल किया तो उसे मुकेश साहू (Mukesh Sahu) ने उठाया। उसने बताया कि मोबाइल राजेंद्र सिंह मीना (Rajendra Singh Meena) पिता मांगीलाल मीना उम्र 40 साल का है। वह चोपड़ा कला गांव में रहता था। वह मुकेश साहू के खेत पर काम करता था। यह पता चलने के बाद पुलिस ने राजेंद्र सिंह मीना के परिजनों से संपर्क किया। पुलिस का संपर्क उसके भाई सुनील मीना (Sunil Meena) से हुआ। पुलिस ने घटना के संबंध में जानकारी देकर हमीदिया अस्पताल बुलाया। जहां पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: विधवा पर थी बुरी नजर
Don`t copy text!