Bhopal News: सड़क दुर्घटना में महिला समेत दो की मौत

Share

Bhopal News: टक्कर मारने वाले वाहन के साथ—साथ शव की भी नहीं हो सकी पहचान

Bhopal News
कोलार थाना, जिला भोपाल—फाइल फोटो

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) सड़क दुर्घटनाओं से जुड़ी है। यह घटनाएं कोलार और कमला नगर इलाके में हुई एक दुर्घटना में टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चला है। इसके अलावा अभी तक शव की पहचान भी नहीं हो सकी है।

नाम नहीं आ रहा पढ़ने में

कोलार थाना पुलिस के अनुसार हमीदिया अस्पताल से डॉक्टर वीरेंद्र सिंह ने 8 सितंबर की शाम लगभग साढ़े सात बजे एक व्यक्ति के मौत की सूचना दी थी। कोलार पुलिस मर्ग 45/21 दर्ज कर जांच करने अस्पताल पहुंची। जहां शव की पहचान अभी भी नहीं हो सकी। उसको किसी वाहन ने मदर टेरेसा स्कूल के सामने टक्कर मार दी थी। जिसके बाद उसको एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया। शव पुरुष का है जिसकी उम्र लगभग 50 साल है। उसके दाहिने हाथ में एक नाम गुदा है। हालांकि वह पढ़ाई में नहीं आ पा रहा है। पुलिस ने शव पीएम के लिए सुरक्षित रखा है। जांच अधिकारी एएसआई राजेन्द्र केन (ASI Rajendra Ken) है जो मौके पर जाकर अभी तफ्तीश कर रहे हैं।

ऑटो पलटने से महिला की मौत

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

कमला नगर थाना पुलिस के अनुसार शारदा अस्पताल से डॉक्टर राजीव शारदा (Dr Rajiv Sharda) ने एक महिला के मौत की सूचना दी थी। यह जानकारी पुलिस को 8 सितंबर की शाम लगभग साढ़े छह बजे दी गई थी। जिस पर कमला नगर पुलिस मर्ग 44/21 दर्ज कर मामले की जांच करने अस्पताल पहुंची। शव की पहचान लता बाई पति कैलाश उम्र 50 साल के रुप में हुई। वह सूरज नगर इलाके में रहती थी। वह दामाद ईश्वर सिंह (Ishwar Singh) के साथ ऑटो में जा रही थी। भदभदा के सामने होटल ताज के निकट वह पलट गया। जिसमें लता बाई (Lata Bai) जख्मी हो गई थी। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच एसआई गया प्रसाद (SI Gaya Prasad) कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Rape Case: शादी डॉट कॉम पर मिले हमसफर ने दिया धोखा

यह भी पढ़िए: भोपाल के ‘विजय माल्या’ की कहानी, सिस्टम और सरकार उसके आगे नतमस्तक हैं, नहीं तो इतना सबकुछ होने पर भी वह नहीं बचता

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!