Bhopal News : खोलते तेल में झुलसे पति—पत्नी

Share

Bhopal News : शादी के बाद सबकुछ किया फिर भी महिला को नहीं हो रहे थे बच्चे, नाराज थे पति समेत ससुराल के सभी सदस्य

Bhopal News
सांकेतिक चित्र, ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। शादी के छह साल बाद भी एक महिला के बच्चे नहीं हो रहे थे। इस कारण घर में घरेलू कलह होती थी। पति आस—पास ताने सुनता था। वहीं घर वाले भी उठते—बैठते उसे इशारों ही इशारों में कमजोर बोलते थे। इस बात की खीज वह पत्नी पर उतरता था। मामला भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र के परवलिया सड़क थाना क्षेत्र का है। पति—पत्नी के बीच कलह इतनी हुई कि वह पिछले दिनों मायके चली गई। वहां से लौटकर कुछ दिन ही उसका सामान्य जीवन चला। इसी बीच परिवार में फिर विवाद हो गया। इसमें पति पर आरोप है कि उसने पत्नी पर गर्म मीठा तेल फेंक दिया। इसमें वह भी गंभीर रुप से झुलस गया है।

मायके पक्ष ने दूसरे अस्पताल में कराया भर्ती

परवलिया सड़क थाना पुलिस के अनुसार विवाद 7 जुलाई की रात को हुआ था। मीठे तेल से झुलसी महिला का नाम कविता बंजारा है। उसका मायका सुखी सेवनिया स्थित हाट मुगालिया है। मायके से वह छह दिन पहले ही घर लौटी है। कविता बंजारा (Kavita Banjara) फिलहाल करोद स्थित साई अस्पताल में भर्ती है। इससे पहले ससुराल वालों ने उसको रमन अस्पताल (Raman Hospital) में भर्ती कराया था। मामले की जांच एएसआई हेमंत सिंह (ASI Hemant Singh) कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पीड़िता की छह साल पहले प्रकाश बंजारा (Prakash Banjara) से शादी हुई थी। दोनों के बच्चे नहीं हो रहे थे। इसलिए घर में कलह होती थी। आरोपी पति प्रकाश बंजारा, सास कृष्णा बाई, ननद सपना बंजारा और देवर गुलाब बंजारा है। पुलिस ने इस मामले में 7 जुलाई की शाम लगभग पांच बजे 121/22 धारा 498—ए/324/506/34 (प्रताड़ना, मी​ठे तेल से झुलसना, धमकाना और एक से अधिक आरोपी का प्रकरण) दर्ज किया है। कविता बंजारा का चेहरा और सीना गर्म मीठे तेल में झुलसा है। जबकि प्रकाश बंजारा भी तेल से जल गया है। आरोपियों की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Fraud News: फोन दूसरे का दिखाकर खाते में जमा करा ले गया नटवरलाल 
Don`t copy text!