Bhopal News: एक ही स्पॉट पर दूसरी बार जानलेवा हमला

Share

Bhopal News: दो व्यक्तियों के बीच हो रही कहासुनी के दौरान हस्तक्षेप करना पड़ा महंगा, आरोपियों ने चाकू मार दिया

Bhopal News
सांकेतिक चित्र साभार

भोपाल। आप यकीन नहीं करेंगे लेकिन यह सच है। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के ऐशबाग इलाके की है। यहां दो युवकों ने मिलकर एक व्यक्ति को चाकू मारकर जानलेवा हमला कर दिया। जख्मी वहां पर आरोपियों के बीच चल रही बहस के दौरान समझाने पहुंचा था। इसी स्थान पर दो दिन पहले हत्या की कोशिश का एक अन्य मामला हुआ था।

हमलावर में शामिल एक भाई को पुलिस ने दबोचा

ऐशबाग (Aishbag) थाना पुलिस के अनुसार वारदात माली मार्केट के नजदीक हुई थी। जख्मी 39 वर्षीय नीलेश राय (Nilesh Rai) को हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में भर्ती कराया गया है। वह ऐशबाग स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहता है। चाकू मारने की यह वारदात 7 नवंबर की रात लगभग साढ़े दस बजे हुई थी। नीलेश राय बर्तन जमाने के काम आने वाले शेल्फ को बनाने का काम करता है। आरोपी सगे भाई है जिन्हें वह कैसे जानता है यह साफ नहीं हो सका है। पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच जमकर बहस चल रही थी। तभी नीलेश राय उनके पास पहुंच गया था। आरोपी दोनों भाइयों ने निकालकर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में चाकू का वार कमर के पीछे और हाथ पर लगा है। आरोपी सलमान उम्र 30 साल है जो कि भानपुर में रहता है। वहीं उसका 45 वर्षीय भाई नफीस चाणक्यपुरी में रहता है। नफीस ऑटो चलाने का काम करता है। आरोपियों के खिलाफ 470/23 307/34 (हत्या की कोशिश और एक से अधिक आरोपी के तहत प्रकरण) 7—8 नवम्बर रात डेढ़ बजे दर्ज किया गया। आरोपी नफीस को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि उसका भाई फरार है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cyber Crime: जब घटना हुई थी तब थी नौकरी, अब रिटायरमेंट पर एफआईआर
Don`t copy text!