Bhopal News: पूर्व सरपंच की पेड़ पर लटकी मिली लाश

Share

Bhopal News: आखिरी बार फोन पर हुई घर वालों से बात, पुलिस को नहीं मिला सुसाइड नोट

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) की ताजा न्यूज रातीबड़ थाने से मिल रही है। यहां पूर्व सरपंच ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। इससे पहले उन्होंने परिवार को जरूरी बात करने का बोलकर उस जगह बुलाया था। वहां परिजन पहुंचे तो वह फांसी के फंदे पर लटके मिले। पुलिस को घटना स्थल से कोई सुसाइड (Bhopal Suicide News) नोट नहीं मिला है। परिजनों के बयानों और ​पीएम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस जांच के बिंदु तय करेगी।

बड़े बेटे ने दी पुलिस को जानकारी

रातीबड़ थाना पुलिस ने शुक्रवार रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे वृद्ध के मौत की सूचना मिली थी। सूचना कैरवा डेम नर्सरी में सागौन के पेड़ पर लाश लटके होने की थी। यह जानकारी अमरीश मारन ने दी थी। उसका कहना था कि लाश उसके पिता विजय सिंह मारन पिता शिवचरण मारन उम्र 58 साल की है। रातीबड़ पुलिस मर्ग 50/21 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया विजय सिंह मारन (Vijay Singh Maran) ने आत्महत्या की है। वह एसबीआई बैंक के पास नीलबड़ के रहने वाले थे। विजय सिंह मारन नीलबड़ में पूर्व सरपंच रह चुके हैं। दोनों बेटे भी अलग—अलग राजनीतिक पार्टी से जुड़े हैं। शुक्रवार दोपहर विजय सिंह मारन ने घर वालों को जरूरी बात करने कैरवा डेम आने के लिए बोला था। परिवार वहां पहुंचा तो सागौन के पेड़ से रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या (Vijay Singh Maran Suicide News) कर ली है। पुलिस ने शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cyber Fraud: कंपनी के फायदे के लिए कर्मचारी ने अपना खाता लुटवाया

यह भी पढ़िए: भोपाल के ‘विजय माल्या’ की कहानी, सिस्टम और सरकार उसके आगे नतमस्तक हैं, नहीं तो इतना सबकुछ होने पर भी वह नहीं बचता

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!