Bhopal News: पेड़ पर लटकी मिली लाश

Share

Bhopal News: मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में था लाइन मैन, शव पीएम के लिए भेजा

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। पेड़ पर एक व्यक्ति की लाश पुलिस को लटकी मिली है। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के पिपलानी थाना क्षेत्र की है। पुलिस को जिस व्यक्ति ने जानकारी दी वह ससुराल जा रहा था। शव पीएम के लिए भेज दिया गया है। मामला आत्महत्या का है अथवा नहीं यह पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद साफ हो सकेगा।

इस बात को लेकर अक्सर होता था विवाद

पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस के अनुसार लाश 19 दिसंबर की सुबह जम्बूरी मैदान के नजदीक पेड़ पर लटकी थी। शव को आशुतोष सिंह भदौरिया ने देखा था। वह अवधपुरी में स्थित ससुराल जा रहा था। पिपलानी पुलिस मर्ग 70/23 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। सोशल मीडिया के जरिए शव की पहचान हो सकी। शव की पहचान जगत सिंह (Jagat Singh) पिता गोपाल सिंह उम्र 65 साल के रुप में हुई। वे अयोध्या नगर (Ayodhya Nagar) थाना क्षेत्र स्थित बायपास में रहते थे। जगत सिंह बिजली विभाग से रिटायर लाइनमैन है। उनके दो लड़के और लड़कियां हैं। सभी बच्चों की वे शादी कर चुके हैं। प्राथमिक जांच में पता चला कि वे शराब पीने के आदी थे। वह 15 दिसंबर को घर से निकले थे। वे पहले भी कई बार घर से गायब रहते थे। इस कारण परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज नहीं कराई थी। परिजनों ने बताया कि जगत सिंह 2021 में रिटायर हुए थे। रिटायर के बाद ग्रेच्युटी और पीएफ की रकम का हिसाब परिवार को भी नहीं है। इस बात को लेकर घर में विवाद होने की भी बात सामने आई है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News:तेज रफ्तार कार ने वृद्ध को कुचला, दो घायल

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!