Bhopal News: शादी के चार महीने बाद विवाहिता ने फांसी लगाई

Share

Bhopal News: राजपत्रित पुलिस अधिकारी करेंगे मामले की जांच

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) मिसरोद इलाके से मिल रही है। यहां एक नवविवाहिता ने फांसी लगा ली है। उसकी शादी को महज चार महीने ही हुए है। इसलिए मामले की जांच राजपत्रित पुलिस अधिकारी करेंगे। शव पीएम केे लिए भेज दिया गया है।

पति ने दी थी सूचना

मिसरोद थाना पुलिस के अनुसार 07 सितंबर की सुबह लगभग 10 बजे राम सिंह (Ram Singh) ने अपनी पत्नी की आत्महत्या के संबंध में जानकारी दी थी। जिस पर मिसरोद पुलिस मर्ग 48/21 दर्ज कर गोपाल पाटीदार (Gopal Patidar) की डेयरी पर पहुंची। यहां रामकली पति राम सिंह उम्र 20 साल की लाश फांसी के फंदे पर लटकी थी। रामकली (Ram Kali) का मायका सागर (Sagar) में हैं। उसकी शादी को महज चार महीने हुए हैं। पति राम सिंह डेयरी पर ही काम करता है। पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला है। यहां ससुराल में विवाहिता देवर और ससुर के साथ रहती थी। मामला नव विवाहिता की मौत से जुड़ा है। इसलिए जांच मिसरोद एसडीओपी अमित कुमार मिश्रा (SDOP Amit Kumar Mishra) करेंगे। जिसमें मायके पक्ष के बयान दर्ज किए जाएंगे। फिलहाल शव पीएम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़िए: भोपाल के ‘विजय माल्या’ की कहानी, सिस्टम और सरकार उसके आगे नतमस्तक हैं, नहीं तो इतना सबकुछ होने पर भी वह नहीं बचता

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime: छह साल की बेटी और पत्नी को छोड़ भागा पति
Don`t copy text!