Bhopal News: पिता ने बेटी के साथ की छेड़छाड़ 

Share

Bhopal News: बुरी नीयत से हाथ पकडा और विरोध करने पर पीटा, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। रिश्तों को कलंकित करने का एक मामला सामने आया है। आरोप है कि पिता ने नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ की है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के हबीबगंज थाना क्षेत्र की है। आरोपी पिता ने यह हरकत गांजे के नशे में की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

गांजा बेचने वाला कौन पता लगा रही पुलिस

हबीबगंज (Habibganj) थाना पुलिस के अनुसार घटना 26 अप्रैल की दोपहर लगभग एक बजे की है। जिसकी शिकायत 15 वर्षीय नाबालिग ने थाने में दर्ज कराई है। पीडिता हबीबगंज स्थित श्याम नगर (Shyam Nagar) बस्ती में रहती हैं। वह आठवीं कक्षा की छात्रा है। पीड़िता जब घर पर थी तो पिता ने उसे बुरी नीयत से हाथ पकड़ लिया। वह उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध किया तो वह उसके साथ हाथ—मुक्कों से मारपीट करने लगा। आरोपी पिता गांजे के नशे का ऐसा कर रहा था। पीडिता ने यह बात मां के साथ पुलिस थाने आकर बताई। मामले की जांच एएसआई संतोष सिंह (ASI Santosh Singh) कर रहे हैं। पुलिस ने 233/24 धारा 354 घ/294/323/509/11/12/ (छेड़छाड़, गाली—गलौज, मारपीट, अश्लील हरकत और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा) दर्ज किया। पुलिस आरोपी पिता को गांजा बेचने वाले व्यक्ति के बारे में जानकारी जुटा रही है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: शादी का वादा करके युवती से बलात्कार
Don`t copy text!