Bhopal News : आबरू का सौदा करती रही नाबालिग

Share

Bhopal News : पहले टेलर ने दो साल संबंध बनाकर अत्याचार किया फिर अपना राज दूसरे को बता दिया, दूसरे युवक ने बदनाम करने की धमकी देकर दो महीने तक किया शोषण

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। नाबालिग से बलात्कार का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में दो आरोपी है। वे पिछले दो साल से किस्त में नाबालिग की अस्मत बारी—बारी से लूट रहे थे। यह मामला भोपाल (Bhopal News) सिटी के ऐशबाग थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। पीड़ित का परिवार मूलत: राजस्थान का रहने वाला है। हालांकि वह दलित है अथवा नहीं इस संबंध में दस्तावेजों का परीक्षण ​पुलिस की तरफ से किया जा रहा है।

दोस्ती करने का दिया झांसा

ऐशबाग थाना पुलिस ने इस संबंध में 15 जून की रात लगभग 10 बजे 280/22 धारा 376/376—2—एन/506/5/6 (बलात्कार, कई बार बलात्कार, धमकाने और पॉक्सो अधिनियम के तहत प्रकरण) दर्ज किया है। प्रकरण दर्ज करने के लिए जहांगीराबाद थाने से एसआई शशि चौबे (SI Shashi Chaubey) को बुलाया गया था। इस मामले का आरोपी ईशान और आसिफ है। पीड़िता की उम्र लगभग 17 साल है। पिता रोजगार की तलाश में भोपाल आ गए थे। तभी से ऐशबाग इलाके में वह रह रहे थे। पीड़िता की मुलाकात सबसे पहले आसिफ से हुई थी। वह रोज टेलर की दुकान में काम करता है। वह अशोका गार्डन स्थित सुंदर नगर में रहता है। पीड़िता उसी दुकान में सलवार सूट सिलाने जाती थी। इस कारण दोनों की पहचान हो गई थी। एक—दूसरे का नंबर लेने के बाद दोनों के बीच बातचीत भी होने लगी।

टेलर ने बता दी थी पूरी कहानी

आसिफ अक्सर पीड़िता के कपड़े लेकर उसको घर देने जाता था। इसी क्रम में 18 मई, 2020 को वह मना करने के बावजूद घर आ गया। दरअसल, उस दिन घर पर कोई नहीं था। यह बात आसिफ को पता चल गई थी। वह पानी पीने के बहाने घर में घुस गया। यहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद (Bhopal News) वह अक्सर ऐसा करने लगा। आरोपी अपने सुंदर नगर स्थित मकान में भी ले जाकर शारीरिक संबंध कई बार बना चुका है। वह पीड़िता के मकान में आता—जाता था। इसकी वजह दूसरे आरोपी ईशान ने पता लगा ली। ईशान ने दोनों के अवैध संबंधों को उजागर करने की धमकी देकर उसके साथ भी शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। परेशान होकर पीड़िता ने 7 अप्रैल, 2022 को पहली बार संबंध बनाए। इसके बाद वह भी अक्सर ऐसा करने लगा। इस बात से तंग आकर पीड़िता ने बातें परिजनों को बता दी। जिसके बाद पुलिस से मदद मांगी गई। आरोपियों की धरपकड़ और अगली जांच की जिम्मेदारी एसआई सोहनिश तोमर (SI Sohnish Tomar) को सौंपी गई है।

यूक्रेन में महिला हिंसा की वह दास्तां जो दुश्मनी की वजह से रूसी सैनिकों के निशाने पर आईं

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: नाले में लावारिस लाश मिली

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!