Bhopal Cyber Fraud  : लोन दिलाने का झांसा देकर ऐंठ लिए 87 हजार रुपए

Share

Bhopal Cyber Fraud : होम लोन के लिए बैंक में किया था संपर्क, जिसके बाद दो नंबरों से आए थे जालसाजों के कॉल

Bhopal Cyber Fraud
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। बैंक से लोन दिलाने का झांसा देकर जालसाजों ने एक वृद्ध से 87 हजार रुपए ऐंठ लिए। यह घटना भोपाल (Bhopal Cyber Fraud) सिटी के मैपल ट्री कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति के साथ हुई है। जिसकी शिकायत सायबर क्राइम में हुई थी। अब उसका मामला जीरो पर दर्ज होने क्राइम ब्रांच थाने पहुंचा था।

ई—मेल के पते की हो रही तलाश

क्राइम ब्रांच थाना पुलिस के अनुसार 9 मई की दोपहर लगभग तीन बजे 74/22 धारा 419/420  (दस्तावेजों की कूटरचना और जालसाजी का मुकदमा ) दर्ज किया गया है। इस घटना की जानकारी सायबर क्राइम को दिसंबर, 2021 में मिली थी। शिकायत 60 वर्षीय इरशाद अहमद (Irshaad Ahemad) ने दर्ज कराई है। वे करोद स्थित मैपल ट्री कॉलोनी में रहते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्हें होम लोन की आवश्यकता थी। इसके लिए उन्होंने बैंक में संपर्क किया था। फोन करने वाले व्यक्ति ने उनसे दस्तावेज मांगे थे। यह दस्तावेज उन्होंने मेल पर भेजे थे। इसके बाद जालसाजों ने प्रोसेसिंग फीस के नाम पर कई किस्त में 87 हजार रुपए ऐंठ लिए। इसके बाद वे उसी बैंक में पहुंचे जहां उन्होंने होम लोन केे लिए आवेदन किया था। पुलिस मेल आईडी और उन दो मोबाइल नंबरों के जरिए आरोपियों का पता लगा रही है।

यह भी पढ़िए: दुनिया के ताकतवर बोलने वाले देश के राष्ट्राध्यक्ष यूक्रेनी महिलाओं के साथ हो रही इन घटनाओं पर चुप है, जबकि मानवीय सभ्यता के लिए यह खतरनाक संकेत हैं

यह भी पढ़ें:   Bhopal Fraud Case: अपनों को बचाने दूसरे दरवाजे से दर्ज की गई एफआईआर

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cyber Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!