Bhopal Cyber Fraud: वन विभाग के रिटायर्ड अधिकारी से सायबर फ्राॅड

Share

Bhopal Cyber Fraud: बिजली कंपनी का अधिकारी बनकर मोबाइल में भेजी थी लिंक, ऊर्जा मंत्री दे रहे सलाह

Bhopal Cyber Fraud
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। वन विभाग के एक रिटायर्ड अधिकारी सायबर फ्राॅड का शिकार बन गए। उन्हें बिजली कंपनी का अधिकारी बनकर शातिर जालसाज ने काॅल लगाया था। घटना भोपाल (Bhopal Cyber Fraud) सिटी के शाहपुरा इलाके में रहने वाले व्यक्ति के साथ हुई है। जिसकी जांच भोपाल सायबर क्राइम कर रही थी। जांच के बाद अब प्रकरण दर्ज किया गया है।

खाते में बाकी बची रकम बचाई

क्राइम ब्रांच थाना पुलिस ने 12 अगस्त की रात लगभग साढ़े आठ बजे 120/22 धारा 419/420 कूटरचना और जालसाजी का मामला दर्ज किया गया है। वारदात 30 जुलाई को हुई थी। शिकायत बावडिया कला स्थित देव स्थली काॅलोनी निवासी केशव सिंह (Keshav Singh) ने दर्ज कराई। वे वन विभाग से रिटायर्ड अधिकारी है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके पास 30 जुलाई को काॅल आया था। उसने विद्युत वितरण कंपनी का कर्मचारी बनकर बातचीत की। उसने कहा कि बिजली का बिल आज रात नौ बजे तक जमा नहीं किया तो कनेक्शन काट दिया जाएगा। केशव सिंह ने बिल जमा करने की रसीद भी जालसाज को व्हाट्सएप पर भेजी थी। वह देखकर जालसाज ने कहा कि वह साॅफ्टवेयर में अपलोड नहीं हो सका है। इसलिए झांसा देकर रिमोट एक्सिस एप डाउनलोड करा लिया गया। जिसके बाद उनके खाते से तीन लाख रूपए निकल गए। हालांकि उनके खाते में करीब दस लाख रूपए रखे थे। जिसको निकालने में आरोपी सफल नहीं हो सके।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cyber Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: लिव इन में रखकर संबंध बनाए, रिश्ते को नाम देने से इंकार
Don`t copy text!