Bhopal Theft Case : सुपर बाजार के काउंटर से नजरें चुराकर माल ले गए बदमाश

Share

Bhopal Theft Case : पैथोलॉजी की तिजोरी से नगदी हुई गायब, सीसीटीवी फुटैज में कैद हुई घटना

Bhopal Theft Case
फाइल फोटो — थाना बागसेवनिया, भोपाल

भोपाल। राजधानी भोपाल में चोरों (Bhopal Theft Case) के हौसले बुलंद हैं। इसको साबित करते हुई दो घटना सामने आई है। यह घटनाएं सीसीटीवी फुटेज में कैद भी हुई है। घटनाएं मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Stolen Case) की हैं। एक घटना में सुपर बाजार के काउंटर से नजरें चुराकर बदमाश माल ले गए। वहीं दूसरे मामले में पैथोलॉजी (Bhopal Pathology Stolen Case) खोलकर नगदी साफ करते बदमाश कैमरे में कैद हुए हैं। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज किया है।

दुकान के कर्मचारी थे छुट्टी पर

तलैया थाना पुलिस ने बताया साद हसीब (Saad Hasib) पिता स्वर्गीय अब्दुल उम्र 27 साल निवासी गिन्नौरी इलाके का रहने वाला हैं। साद की तलैया थाना क्षेत्र से 50 मीटर दूर गिन्नौरी इलाके में सुपर बाजार (Talliya Super Bazar Stolen) में किराना दुकान हैं। घटना तीन दिन पुरानी बताई जा रही हैं। पिछले शनिवार साद की दुकान के कर्मचारी छुट्टी पर थे। उस दिन सुबह साद ने दुकान जल्दी खोली थी। सुबह साढ़े ग्यारह बजे दो लोग दुकान में सामान की खरीददारी करने आए थे। दोनों हाथ में बकेट उठाकर सामान लेने लगे। कुछ देर बाद दो और लोग दुकान के काउंटर पर आए।

शक न हो इसलिए ऐसा किया

Bhopal Theft Case
सांकेतिक चित्र

तलैया थाना पुलिस ने बताया साद दोनों से बात करने में मशगुल हो गया। तभी पहले से भीतर घुसे दोनों व्यक्ति नजरें चुराकर पीछे वाले दरवाजे से बिना पैसा दिए फरार हो गए। बाद में आए दोनों व्यक्यिों ने 50—100 रूपए की खरीददारी की ओर वे भी चले गए। दोनों के जाने के बाद साद का ध्यान दुकान में गया। लेकिन, दोनों बदमाश दुकान से जा चुके थे। चोरी गए सामान की कीमत 37 हजार 700 रूपए बताई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटैज देखने के बाद धारा 380 (सादा चोरी) का मुकदमा दर्ज किया हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Suspicious Death: पुलिस हवलदार की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत

यह भी पढ़ें: भोपाल की पुलिस दिल्ली के इस अफसर के कारनामें को सुनने के बाद एफआईआर भी दर्ज नहीं कर पा रही, जानिए क्यों

चाबी से खोली तिजोरी

बागसेवानिया थाना पुलिस ने बताया डॉक्टर सुभाष परमार (Dr Subhash Permar) पिता हरिनारायण उम्र 38 साल ने बुधवार चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है। सुभाष की सी—136 विद्या नगर में पैथोलॉजी है। सोमवार रात सुभाष पैथोलॉजी बंद करके घर चले गए थे। दूसरे दिन पैथोलॉजी खोलने पहुंचे तो देखा वहां लगा ताला टूटा है। अंदर रखी तिजोरी खुली पड़ी है। घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे टूटे मिले। पुलिस का दावा है कि तिजोरी में रखी चार से पांच हजार रूपए की नगदी गायब हुई है। सुभाष ने किसी जानने वाले पर संदेह जताया है। सुभाष का बोलना है चोर जानता था कि तिजोरी की चाबी कहां होती है। पुलिस ने धारा 454/380 (दिन में चोरी) का मुकदमा दर्ज किया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!