Bhopal News: फूटा मकबरा में दो युवकों के गुट भिड़े

Share

Bhopal News: दोनों पक्षों की शिकायत पर एक—दूसरे के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज

Bhopal News
Courtesy

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) हनुमानगंज इलाके से मिल रही है। यहां दो गुटों के बीच जमकर विवाद हुआ। दोनों गुट के युवकों ने एक—दूसरे पर हमला कर जख्मी कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मारपीट का केस दर्ज किया गया है। इधर, कोतवाली में घरेलू हिंसा का केस दर्ज किया गया है।

पुरानी रंजिश का दावा

हनुमानगंज थाना पुलिस के अनुसार 19 मई की रात लगभग 10 बजे दो परिवारों के बीच मारपीट हो गई। इसमें पहले पक्ष की तरफ से शिकायत अरमान पिता सलीम ने दर्ज कराई है। अरमान गौतम नगर में रहता है और रिक्शा चलाता है। फूटा मकबरा के पास दोस्त के साथ खड़ा था। तभी आरोपी सोनू और अरमान वहां आया और पुरानी विवाद पर मारपीट करने लगे। इसी तरह दूसरे पक्ष से भी अरमान ने शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें आरोपी अरमान, अरबाज, अनवर और साथी है। दूसरे पक्ष का कहना है कि वह कहीं से आ रहे थे। दोनों को लिफ्ट देने के लिए बोला तो मारपीट करने लगे।

यह भी पढ़ें: भोपाल का माल्या, जिसने रकम तो नहीं लेकिन कई कोरोना संक्रमितों के जीवन को दांव पर लगा दिया था

प्रताड़ना का केस दर्ज

कोतवाली थाना पुलिस के अनुसार 19 मई की दोपहर लगभग ढ़ाई बजे धारा 498ए/506 (प्रताड़ना और जान से मारने की धमकी) देने का केस दर्ज किया गया है। यह केस थाने पहुंची 29 वर्षीय महिला ने दर्ज कराया है। आरोपी पति शेख शादाब और जेठ शेख अनवर है। पीड़िता का कहना है कि उसकी शादी 2011 में हुई थी। उसके दो बच्चे भी है। जेठ की चूड़ी की दुकान है। जहां पति भी नौकरी करता है। पति शेख शादाब और जेठ शेख अनवर उसको अक्सर प्रताड़ित करते थे।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Loot News: लूट के आरोपी गिरफ्तार
Don`t copy text!