MP Congress News: इस रविवार कांग्रेस का महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन

Share

MP Congress News: दिल्ली के उप राज्यपाल ने नहीं दी अनुमति तो कांग्रेस शासित प्रदेश में प्रदर्शन की योजना, सभी राज्यों से पहुंचेंगे कार्यकर्ता

MP Congress News
प्रदर्शन में आए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की इस भीड़ ने सरकार को जरुर परेशानी में डाल दिया होगा- File Photo

भोपाल। देशभर के कांग्रेसी नेता 12 दिसंबर को राजस्थान के जयपुर शहर में जुटेंगे। यहां महंगाई हटाने को लेकर प्रदर्शन की योजना है। पहले यह आयोजन दिल्ली में होना था। लेकिन, कांग्रेस का आरोप है कि उप राज्यपाल ने इसकी अनुमति नहीं दी। इसलिए जयपुर में यह प्रदर्शन किया जाएगा। इस प्रदर्शन में देशभर से कांग्रेसी कार्यकर्ता (MP Congress News) जयपुर बुलाए जा रहे हैं। इस कारण आगामी शनिवार—रविवार को ट्रेन और बस सेवाओं में उसका असर देखने को मिल सकता है।

सोनिया और राहुल करेंगे संबोधित

इस आयोजन को लेकर एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (EX CM Kamalnath) ने संगठन के विधायक, पूर्व विधायक समेत पदाधिकारियों को जयपुर पहुंचने का आह्वान किया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोपी लगाते हुए बताया कि देश में खाद संकट है। बेरोजगारी, जीडीपी पर बातचीत करने की बजाय संसद भवन में पत्रकारों को रोका जा रहा है। इसके खिलाफ दिल्ली में पत्रकार प्रदर्शन भी कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने बताया कि योजनाएं पूंजीपतियों के लिहाज से बनाई जा रही है। इन्हीं नीतियों के खिलाफ कांग्रेस प्रदर्शन करने जा रही है। कार्यक्रम को राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी (Soniya Gandhi), पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) संबोधित करेंगे।
यह भी पढ़ें: भोपाल के इस बिल्डर पर सिस्टम का ‘रियायती सैल्यूट’, परेशान हो रहे 100 से अधिक परिवार

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Congress News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Suicide News: नशे में युवक ने लगाई फांसी
Don`t copy text!