Bhopal Political News: बेशर्म के फूल देने जा रहे कांग्रेसी गिरफ्तार

Share

Bhopal Political News: बढ़ती महंगाई के खिलाफ भाजपा सांसद के बंगले पर विरोध करने की थी तैयारी

Bhopal Political News
कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal Political News) राजनीति के क्षेत्र से मिल रही है। शुक्रवार को कांग्रेस नेताओं ने सांसद साध्वी प्रज्ञा भारती के बंगले में बेशर्म के फूल ले जाकर प्रदर्शन करने की तैयारी थी। जिसको नाकाम करने के लिए भारी पुलिस बल पहले से तैयार था। पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार कर लिया है।

महिलाएं भी थी शामिल

यह प्रदर्शन वार्ड—27 के पूर्व पार्षद प्रदीप मोनू सक्सेना (Pradeep Monu Saxena) की अगुवाई में आयोजित किया गया था। ज्ञापन में जनता की मन की बात लिखकर महंगाई का विरोध करते हुए लिखा गया था। सक्सेना ने कहा कि सर्वाधिक टैक्स मध्यप्रदेश में लगाकर भाजपा सरकार लोगों को आर्थिक बोझ डाल रही है। कोरोना की दूसरी लहर के चलते प्रदेश में रोजगार से लेकर कारोबार प्रभावित चल रहा है। उन्होंने कहा कि कीमतों में वृद्धि रोकने के लिए बेशर्म का फूल लेकर नेता भोपाल सांसद के बंगले पर जा रहे थे। प्रदर्शनकारियों में महिलाएं भी शामिल थी। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बंगले जाने से पहले ही हिरासत में ले लिया। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई।

यह भी पढ़ें: सांसद दिग्विजय सिंह दो साध्वी से हमेशा मात खाते रहें हैं जानिए क्यों

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Loot News: चाकू अड़ाकर 15 हजार रुपए सिक्योरिटी गार्ड से छीने
Don`t copy text!