MP Political News: ‘मालेगांव बम धमाका के षडयंत्रकारी दिग्विजय सिंह: साध्वी’

Share

MP Political News: लव जिहाद पर सख्त कानून संसद में बनाने की मांग, भोपाल में विधर्मियों की कमी नहीं

MP Political News
मीडिया से बात करते सांसद प्रज्ञा ठाकुर

भोपाल। अपने बयानोें से हमेशा विवादों में रहने वाली भोपाल की सांसद साध्वी प्रज्ञा भारती (Sadhavi Pragya Bharti Thakur) ने फिर राजनीति के गलियारे (MP Political News) में हल्ला मचा दिया है। साध्वी प्रज्ञा भारती का आरोप है कि मालेगांव बम धमाके के षडयंत्रकारियों में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Former CM Digvijay Singh) शामिल थे। इसके अलावा मेहबूबा मुफ्ती का नाम न लेते हुए उन्होंने कहा है कि राष्ट्रीय चिन्ह का अपमान करने वाले लोगों के खिलाफ देशद्रोह की कार्रवाई होनी चाहिए। लगभग एक घंटे तक चले पत्रकार वार्ता के दौरान साध्वी ने कई मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखी।

भोपाल में चल रहा लव जेहाद

साध्वी प्रज्ञा भारती का दावा है कि भोपाल में लव जेहाद के सर्वाधिक मामले सामने आ रहे हैं। उनके पास हर रोज 10 से 15 लोग मुलाकात करते हैं। यह विधर्मी लोग होते है इन्हें घर में प्रवेश नहीं देना चाहिए। विधायक आरिफ मसूद (Arif Massod) की रैली पर उन्होंने कहा कि भारत में स्वतंत्रता है इसलिए लव जेहाद (Bhopal Love Jihad) जैसे मामले हो रहे है। इसलिए संसद में इस विषय पर सख्त कानून बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिन्दूओं का देश है पर हिन्दूओं को ही स्वतंत्रता नहीं है।

झांसी की रानी इतिहास है

MP Political News
मीडिया से बात करते सांसद प्रज्ञा ठाकुर

भाजपा में ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiradotya Scindia) के प्रवेश पर बोलते हुए साध्वी ने कहा कि कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं है। सिंधिया को भाजपा में सम्मान मिलता है। झांसी का रानी का इतिहास अलग था। लेकिन, अभी जो मौजूदा हालात है वह अलग है। अभी देश भक्तों की पार्टी कही जाती है भाजपा। इसीलिए सिंधिया ने आर्टिकल 370 पर बयान दिया था। लेकिन, कांग्रेस के नेता जो चीन और पाकिस्तान का पक्ष लेते नहीं थकते अब वे खामोश (MP Political News) है। जब पाकिस्तानी संसद ने पुलवामा अटैक के बाद हुए हमले के जवाब से पहले भारत का प्लान बताया।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Suspicious Death Case : बैल और मछली बनी मौत की वजह

यह भी पढ़ें: कमल नाथ को आखिर आइटम बोलना क्यों पड़ा, उसके राजनीतिक मायने जिस पर भाजपा ने हल्ला मचाया

मेहबूबा मुफ्ती ‘कीड़े मकोड़े’

जम्मू कश्मीर में भारत का झंडा न फहराने के एक सवाल पर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रीय चिन्ह का अपमान करने वालों के खिलाफ सख्त (MP Political News) कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने मेहबूबा मुफ्ती का नाम न लेते हुए कहा कि विरोध करने वाले ऐसे कीड़े मकोड़े ठिकाने लग जाएंगे। उन्होंने कहा कि बलात्कार मानसिक ​बीमारी है। हाथरस में जो हुआ वह साजिश था। इस साजिश को कुछ हद तक मीडिया ने खुलासा किया है।

वीडियो में सुनिए भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के लगाए गए आरोप

YouTube video

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

Don`t copy text!