Bhopal Molestation News: मंगेतर को छोड़ने की धमकी दी

Share

Bhopal Molestation News: सनकी आशिक के कायराना हरकतों से तंग आकर महिला ने पुलिस से मांगी मदद

Bhopal Molestation Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के टीलाजमालपुरा इलाके में एक महिला को परेशान (Bhopal Molestation News) करने का मामला सामने आया है। उसकी सगाई होने के बाद एक सनकी आशिक रिश्ता तोड़कर (Bhopal Billing News) उसके साथ भागने के लिए दबाव बना रहा था। इधर, अशोका गार्डन थाना पुलिस ने भी विवाहिता की शिकायत पर छेड़छाड (Madhya Pradesh Woman Crime) का मुकदमा दर्ज किया है।

एक महीने पहले हुई सगाई

टीलाजमालपुरा थाना पुलिस के अनुसार घटना 8 फरवरी से शुरु हुई थी। पीड़िता की उम्र 28 साल है। उसकी एक महीने पहले ही सगाई हुई है। मामले में आरोपी योगेन्द्र साहू (Yogendr Sahu) है जो अभी फरार है। जांच अधिकारी एसआई कल्पना गूर्जर (SI Kalpana Gurjar) ने बताया कि आरोपी पीड़िता को सगाई तोड़ने के लिए दबाव बना रहा था। वह सगाई से पहले ही उसको परेशान करता था। पीड़िता के परिजन लोक लाज के भय से थाने नहीं आए थे। इधर, अशोका गार्डन थाना पुलिस ने आरोपी मोहन अग्रवाल के खिलाफ धारा 354/452/506 (छेड़छाड़, घर में घुसना और छेड़छाड़) का केस दर्ज किया है। आरोपी बुरी नीयत से 44 वर्षीय पीड़िता के घर घुस गया था। घटना के वक्त पति मजदूरी करने गया हुआ था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Co-Operative Bank Manger Scam: लेटर देकर बुरे फंसे पूर्व बैंक मैनेजर

 

Don`t copy text!