Bhopal Dowry Case: महिला सीएमओ की झूठ बोलकर कराई शादी

Share

Bhopal Dowry Case: पति समेत ससुराल के चार लोगों के खिलाफ प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज

Bhopal Dorwy Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। झूठ की ज्यादा उम्र नहीं होती। यह बुजुर्गों ने कहावत यूं ही नहीं बनाई। मामला एक महिला चिकित्सक से हुई शादी का है। घटना मध्य प्रदेश (MP Crime News) की राजधानी भोपाल (Bhopal Crime News) का है। महिला चिकित्सक जिले में सीएमओ भी है। उसको बताया गया था कि उसका पति भी डॉक्टर है। लेकिन, ससुराल पहुंचने पर उसका झूठ उजागर हो गया। यह रिश्ता तीन साल पहले हुआ था। इस झूठ की वजह से दोनों का परिवार थाने पहुंच गया। नतीजतन पुलिस ने पति समेत ससुराल के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा (Bhopal Dowry Case) दर्ज कर लिया। इधर, प्रताड़ना के तीन अन्य मुकदमे महिलाओं ने दर्ज किए हैं।

उज्जैन में हुई थी शादी

हनुमानगंज थाना पुलिस ने बताया 36 वर्षीय महिला गोयल अपार्टमेंट बैरसिया की रहने वाली है। महिला शुजालपुर (Shujalpur) में सीएमओ है। परिजनों ने 2017 में उसके लिए एक रिश्ते की बात की थी। ससुराल वालों ने महिला से यह बोला कि लड़का डॉक्टर है। परिवार अच्छा मिल गया बोलकर परिजनों ने भी इस रिश्ते के लिए हामी भर दी। महिला का ससुराल उज्जैन (Ujjain) का है। शादी के कुछ समय बाद पता चला की लड़के वालों ने उससे झूठ (Bhopal Fake Marriage Case) बोलकर शादी की थी। लड़का डॉक्टर नहीं है। इसके बाद भी दोनों परिवारों बदनामी के डर से महिला समझौता करके ससुराल में चुपचाप रहने लगी।

10 लाख की मांग रखी

महिला ने बताया इसके बाद ससुराल वाले उसे दहेज के लिए दबाव बनाने लगे। जब महिला ने विरोध किया तो वह उसे प्रताड़ित करने लगे। पुलिस ने शुक्रवार दोपहर तीन बजे पति समेत ससुराल के चार लोगों पति आरिफ खान (Arif Khan), ससुर मोहम्मद फकीर (Mohmmed Fakir), देवर मोहम्मद हुसैन (Mohmmed Husain) और देवरानी नादनीन बी (Nadnin BI) के खिलाफ धारा 498ए/34/3/4 (प्रताड़ना, एक से अधिक आरोपी और दहेज अधिनियम) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इधर, महिला थाना पुलिस ने 38 वर्षीय महिला की शिकायत पर शुक्रवार दोपहर दो बजे ससुराल वालों के खिलाफ दहेज (Bhopal Dowry Case) में 10 लाख की मांगने पर मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime News: बेटा नहीं होने पर पीटता था पति

10 साल पहले हुई थी शादी

महिला ने बताया उसकी शादी 10 साल पहले जय प्रकाश (Jai Prakash Khatwani) के साथ गुजरात (Gujrat) में हुई थी। शादी के बाद ससुराल वाले उसे कम दहेज लाने का ताना मारा करते थे। पुलिस ने पति जय प्रकाश खटवानी, ससुर, जेठ राजेश खटवानी (Rajesh Khatwani) के खिलाफ धारा 498ए/34 प्रताड़ना और एक से अधिक आरोपी का मुकदमा दर्ज किया है। उधर, टीलाजमालपुरा थाना पुलिस ने 32 वर्षीय महिला की शिकायत पर ससुराल वालों के खिलाफ प्रताड़ना और गांधी नगर पुलिस ने 30 वर्षीय महिला की शिकायत पर पति के खिलाफ प्रताड़ना और मारपीट (Bhopal Dowry Case) का मुकदमा दर्ज किया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!