Bhopal City Celebrity: हर सप्ताह कभी ठेला ले जाते थे आज वह एक करोड़ सालाना कर चुका रहे

Share

Bhopal City Celebrity: स्वाद की दुनिया में सल्तनत बनाने वाले शर्मा पार्टनर के संघर्ष के दिनों से जुड़े पहले कर्मचारी आज भी दे रहे हैं उनका साथ

Bhopal City Celebrity
फास्ट फूड कारोबारी दाहिनी तरफ रामु शर्मा और बाएं तरफ विष्णु शर्मा— ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal City Celebrity) स्वाद के दुनिया में छा जाने वाले दो सिटी ​सेलिब्रिटी से जुड़ी है। फूड सेक्टर में इन दोनों के नाम यूं ही नहीं लिए जाते। यह नाम है विष्णु शर्मा और रामु शर्मा। दोनों ने अपना कारोबार दो दशक पहले ठेले से शुरु किया था। एक जमाने में इन दोनों कारोबारियों के ठेले अतिक्रमण में बताकर उठा लिए जाते थे। आज विष्णु शर्मा और रामु शर्मा मिलकर औसतन एक करोड़ रुपए सालाना टैक्स चुकाते हैं। इतना ही नहीं दोनों कारोबारी मित्रों ने मिलकर लगभग 200 लोगों को रोजगार भी दिया है। द क्राइम इंफो के साथ हमारे सिटी सेलिब्रिटी कॉलम के लिए संघर्ष से अब तक की पूरी कहानी विष्णु शर्मा और रामु शर्मा की जुबानी।

एमबीए पास को भी पछाड़ा

विष्णु शर्मा नेपाली मूल के नागरिक हैं। उनका जन्म नेपाल में गुल्मी जिले (Gulmi) के दिगाम क्षेत्र में हुआ। वे लगभग 15 साल की उम्र में जॉब की तलाश में भोपाल आए थे। कम उम्र होने के बावजूद उन्होंने शहर की कई होटलों में नौकरी की। इस दौरान उन्हें कई तरह के अनुभव भी मिले। आज उसी अनुभवों के आधार पर विष्णु शर्मा ऐसे कुक जो होटल सेक्टर में किस्मत आजमाना चाहते हैं उनके लिए एक सफल मेंटोर भी बन गए हैं। विष्णु शर्मा ने 2001 में अपने दोस्त की मदद से फास्ट फूड का ठेला लगाया। हालांकि वह साथ ज्यादा दिन नहीं रहा। दोस्त विदेश चला गया। इससे पहले विष्णु शर्मा के भाई भी ठेला लगाते थे। इसके बावजूद वे हताश नहीं हुए और ठेले लगाने का ठिया उन्होंने बदल लिया। आलम यह है कि धैर्य और संयम के बूते कक्षा दसवीं उत्तीर्ण विष्णु शर्मा की रणनीति एमबीए पास छात्र को भी सोचने को मजबूर कर देती है।

ठेले के साथ आउटलेट

Bhopal Celebrity News
विष्णु चायनीज फास्ट फूड का एक आउटलेट

विष्णु शर्मा ने 2001 से 2014 तक अपना ठेला लगाया। उनका ठेला शिवाजी नगर स्थित अंकुर मैदान के नजदीक लगता था। बंगले और होटलों में किस्मत आजमा चुके विष्णु शर्मा को उन्हीं दिनों के कई परिचितों का भी साथ मिला। मुकाम के लिए जूझ रहे विष्णु शर्मा के सपनों को पर तब लगे जब उन्हें रामु शर्मा का साथ मिला। रामु शर्मा भी ठेले में फूड बेचने का काम करते थे। नेपाली मूल के होने के चलते दोस्ती के साथ—साथ रिश्तेदारी भी उनके साथ बनती चली गई। रामु शर्मा भी नेपाल के दिगाम क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। हालांकि वे ठेला माता मंदिर स्थित प्लेटिनम प्लॉजा के पास लगाते थे। दोनों ने मिलकर 2013 में ज्वाइंट वेंचर में एक फर्म बनाई। जिसको ‘शर्मा एंड विष्णु फास्ट फूड’ नाम दिया गया। रामु शर्मा और विष्णु शर्मा की जोड़ी में पहला आउटलेट इंद्रपुरी में खोला गया। इस जगह से विष्णु शर्मा का नाता उनके बड़े भाई से जुड़ा हुआ था। आउटलेट के साथ—साथ दोनों ने अपने ठेले काफी दिनों तक चलाना बंद नहीं किए।

यह भी पढ़ें:   ‘राजनीतिक दहेज प्रताड़ना कहीं तलाक का कारण न बन जाए’

दो ब्रांच आएगी जल्द

Bhopal City Celebrity
विष्णु शर्मा और रामु शर्मा के संघर्ष के दिनों का वह ठेला

विष्णु शर्मा ने बातचीत में बताया कि ज्वाइंट वेंचर के पहले आउटलेट में उन्हें काफी नुकसान हुआ। हालांकि रामु शर्मा और विष्णु शर्मा ने धैर्य नहीं खोया। थोड़ी रणनीति बदली और बड़े की जगह आउटलेट को छोटा कर दिया। उसी आउटलेट ने ऐसे सफलता के सुर—ताल दिए कि दूसरी ब्रांच जल्द होशंगाबाद रोड पर खुल गई। फिर तीसरी ब्रांच लालघाटी में खुली। यह दोनों के धैर्य और परिश्रम का नतीजा था कि कुछ साल बाद ही ज्वाइंट वेंचर में चौथा और पांचवां आउटलेट क्रमश: अयोध्या बायपास और गुलमोहर में खुल गया। दोनों को अपने स्वाद और क्वालिटी की चिंता सताने लगी। काम बढ़ गया था और चुनौतियां उसको संभाले रखने की थी। इसलिए दोनों ने मिलकर फैसला लिया कि इंद्रपुरी और लालघाटी के आउटलेट को फ्रेंचाईजी पर दिया जाए। इसके भी बेहतर परिणाम उन्हें मिलने लगे। अब दोनों के वेंचर में जल्द दो आउटलेट एमपी नगर क्षेत्र में खुलने जा रहे हैं। जिसको मिलाकर केवल भोपाल शहर में आउटलेट की संख्या 8 पर पहुंच जाएगी।

फूड और होटल सेक्टर के किंग!

Bhopal City Celibrity
फास्ट फूड कारोबारी दाहिनी तरफ रामु शर्मा और बाएं तरफ विष्णु शर्मा— ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

विष्णु शर्मा और रामु शर्मा के पहले आउटलेट आज भी वे अपने नाम से ही चलाते हैं। जिसमें विष्णु शर्मा का पहला आउटलेट सात नंबर में है। जबकि रामु शर्मा का पहला आउटलेट प्लेटिनम प्लॉजा में आज भी मौजूद है। यह जगह और संघर्ष को दोनों आज भी नहीं भूले हैं। दोनों की खासियत यह भी है कि वे अपने संघर्ष के दिनों से साथ में रहे अपने कर्मचारियों को भी नहीं भूले हैं। विष्णु शर्मा ने बताया कि उनके साथ पहले से काम करने वाला कर्मचारी कमल राणा आज भी उनके साथ है। इसी तरह रामु शर्मा ने बताया कि उनका पहला कर्मचारी रामजी आज भी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहा है। दोनों ही कारोबारी अपने संघर्ष के दिनों में साथ देने वाले कर्मचारियों को सुदामा जैसा मित्र समझकर पारिवारिक संबंधों को निभा रहे हैं। विष्णु शर्मा और रामु शर्मा का स्वाद की दुनिया में कोई हाथ नहीं पकड़ सकता है। आज उनके सामने शहद, नमक, मिर्च, हल्दी—पाउडर बनाने वाली कई कंपनियों के मालिक खड़े होते हैं। सिर्फ इस बात के लिए वे उनके ब्रांड को एक बार मौका दे। लेकिन, दोनों ही कारोबारी उत्पाद को सूंघ या फिर चखकर उसका भविष्य बता देते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: वृद्ध की सीढ़ियों से गिरकर मौत हो गई 

यह भी पढ़ें: भोपाल के इस बिल्डर पर सिस्टम का ‘रियायती सैल्यूट’, परेशान हो रहे 100 से अधिक परिवार

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal City Celebrity
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!