MP BJP News : सीहोर के कांग्रेस नेताओं ने भोपाल में आकर थामा भाजपा का दामन

Share

MP BJP News : नगरीय निकाय चुनाव में सामने आने लगी नाराजगी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया स्वागत।

MP BJP News
प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और केन्द्रीय मंत्री वीरेन्द्र खटीक की मौजूदगी में भाजपा में शामिल होते कांग्रेस के नेता।

भोपाल। मध्यप्रदेश में नगरीय​ निकाय चुनाव का आगाज शुरु हो गया है। दो दिन बाद सभी दलों के प्रत्याशी सार्वजनिक हो जाएंगे। उससे पहले (MP BJP News) दोनों संगठनों के भीतर ही भीतर घमासान चल रहा है। इसकी शुरुआत सीहोर से हुई है। यहां कांग्रेस पार्टी से जुड़े तीन दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं ने चुनाव के शोर से पहले भाजपा का दामन थाम लिया।

अंगवस्त्र पहनाकर किया स्वागत

भाजपा कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद विष्णुदत्त शर्मा, केन्द्रीय मंत्री वीरेन्द्र कुमार खटीक एवं भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर की मौजूदगी में दल में शामिल करने का कार्यक्रम किया गया। मुख्यालय में सीहोर के सफाई मजदूर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विनेश चौहान (Vinesh Chauhan) के नेतृत्व में वाल्मीकि समाज के यूथ कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल, एनएसयूआई और महिला कांग्रेस के 40 से अधिक पदाधिकारी व कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष और केन्द्रीय मंत्री ने कार्यकर्ताओं का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।

इन्होंने थामा दामन

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, सीहोर जिला अध्यक्ष रवि मालवीय उपस्थित थे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा भाजपा केवल राजनीति करने के लिए नहीं है, बल्कि उसके लिए राजनीति समाज के अंतिम व्यक्ति की सेवा का माध्यम है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजनीति की संस्कृति बदल दी है। राज्यसभा सांसद के लिए जबलपुर से सुमित्रा वाल्मीकि का नाम आया। सिर्फ भाजपा में ही ऐसे समाज (MP BJP News) के एक सामान्य कार्यकर्ता का प्रतिनिधित्व भी राज्यसभा में हो सकता है। जिन्होंने दामन थामा उनमें कांग्रेस उपाध्यक्ष शैलेन्द्र विश्वकर्मा, मीडिया प्रभारी शंशाक दीवान, मोनिका चौहान, यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष लोकेश चावरिया, यूथ कांग्रेस महामंत्री पिंकेश कटारिया, एनएसयूआई सचिव नीतेश सेन, आकाश गौर, कवि छोकर समेत कई अन्य थे।

यूक्रेन में महिला हिंसा की वह दास्तां जो दुश्मनी की वजह से रूसी सैनिकों के निशाने पर आईं

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: हेलमेट पहना होता तो बच जाती जान

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP BJP News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!