Bhopal News: मौत से पहले बर्थडे वाली पार्टी 

Share

Bhopal News: बीते चौबीस घंटों के दौरान दो व्यक्तियों की हुई संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Bhopal News
भोपाल मॉच्युरी रुम— फाइल फोटो

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान दो व्यक्तियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। ये घटनाएं भोपाल (Bhopal News) शहर के मिसरोद और बागसेवनिया थाना क्षेत्र की हैं। जिसमें एक व्यक्ति की मौत उसके बर्थडे वाले दिन हुई है। वहीं दूसरा एक वृद्ध है, जिसकी मौत बीमारी से होने की संभावना पुलिस जता रही है। दोनों शव पीएम के लिए भेज दिए गए हैं।

विकलांग भी था मृतक

मिसरोद थाना पुलिस के अनुसार जाटखेड़ी निवासी संजय सुरेके पिता कांशीराम सुरेके उम्र 38 साल की मौत हुई है। उसका 23 जनवरी को जन्मदिन था। संजय सुरेके (Sanjay Sureke) ने शाम के समय घर पर ही अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाया था। सब कुछ साधारण था। इसके बाद संजय सुरेके सो गया। परिजनों ने अगले दिन उसको उठाया तो वह नहीं उठा। फिर उसे जेपी अस्पताल (JP Hospital) ले जाया गया। यहां उसे डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर मिसरोद पुलिस मर्ग 09/23 दर्ज कर मामले की जांच करने पहुंची। मामले की जांच प्रदीप मिश्रा (Pradeep Mishra) कर रहे है। संजय सुरेके विकलांग भी था। उसकी पत्नी घरों में काम करती है।

बीमारी से मौत की संभावना

बागसेवनिया थाना पुलिस के अनुसार आदर्श नगर झुग्गी बस्ती निवासी 83 वर्षीय करण सिंह (Karan Singh) की 23 जनवरी को मौत हो गई। वह काफी दिनों से बीमार चल रहा था। इलाज के लिए घर वालों ने उन्हें जेके अस्पताल (JK Hospital) में भर्ती कराया गया था। सोमवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। डॉक्टरों ने करण सिंह को मृत घोषित कर पुलिस को सूचना दी थी। सूचना मिलने पर बागसेवनिया पुलिस मर्ग 05/23 कायम कर मामले की जांच करने पहुंची। मामले की जांच एएसआई बृजेश मिश्रा (ASI Brajesh Mishra) कर रहे हैं।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   प्रदेश में खुलेंगी नई शराब दुकानें, कलेक्टरों से मांगे प्रस्ताव
Don`t copy text!