Bhopal Cop News: वाहन चैकिंग के नाम पर विधवा महिला के साथ अभद्रता, अवधपुरी थाने के दो पुलिस कांस्टेबल के खिलाफ प्रकरण दर्ज

भोपाल। वाहन चैकिेंग के नाम पर एक विधवा महिला के साथ सरेराह अभद्रता की गई। उसे मारा और पीटा गया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के अवधपुरी थाना क्षेत्र में हुई। जिसमें महिला थाना पुलिस ने गुपचुप तरीके से प्रकरण दर्ज कर लिया है। इस प्रकरण में अवधपुरी थाने के दो पुलिस कांस्टेबल के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।
प्रतिक्रिया मांगी तो यह बोलकर फोन काट दिया
पुलिस सूत्रों के अनुसार पीड़िता अवधपुरी (Awadhpuri) थाना क्षेत्र स्थित प्रगति नगर (Pragati Nagar) में रहती है। उसकी उम्र 33 साल है। वह 17 अप्रैल को अपनी बहन के साथ पुलिस अधिकारियों के पास पहुंची थी। पीड़िता ने अवधपुरी थाने में तैनात हवलदार अतुल चौकसे (HC Atul Chauksey) और कांस्टेबल जितेंद्र (Constable Jitendra) पर गंभीर आरोप लगाए है। पीड़िता का दावा है कि उसको वाहन चैकिंग के नाम पर रोका गया। उस पर चारित्रक लांछन लगाते हुए वीडियो (Video) बनाया जाने लगा। पीड़िता ने महिला कांस्टेबल न होने के बावजूद इस तरह के आचरण करने पर विरोध जताया। इस कारण हवलदार अतुल चौकसे उसकी वीडियो बनाने लगा। उसे कई बार टच करने का प्रयास भी किया। पुलिस ने इस मामले में गुपचुप तरीके से 17 अप्रैल को प्रकरण दर्ज किया है। जिसकी जानकारी मीडिया से छुपाई भी गई है। इस प्रकरण को लेकर थाना प्रभारी अंजना दुबे (TI Anjana Dubey) से संपर्क किया गया। उन्होंने प्रकरण दर्ज होने की बात से इंकार करते हुए कहा कि डीसीपी श्रद्धा तिवारी (DCP Shraddha Tiwari) से चर्चा कर लें। यह बोलकर उन्होंने फोन काट दिया।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।