Bhopal News: हिन्दू संगठन के नेता ने घर में घुसकर छेड़ा

Share

Bhopal News: भाई और नेता के खिलाफ थाने में दर्ज कराया गया मुकदमा

Bhopal News
फाइल फोटो

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) हनुमानगंज इलाके से मिल रही है। यहां एक नाबालिग से घर में घुसकर छेड़छाड़ की गई है। आरोप हिंदू संगठन के एक नेता और उसके भाई पर लगे हैं। दोनों आरोपी इस वक्त फरार चल रहे हैं। हिंदू संगठन के नेता पर कई मुकदमे पहले से दर्ज है।

यह है वह नेता

हनुमानगंज थाना पुलिस के अनुसार 23 मई की दोपहर लगभग दो बजे धारा 452/354/294/34/7/8 (घर में घुसकर, छेड़छाड़, गाली—गलौज, एक से अधिक आरोपी और पॉक्सो एक्ट) के तहत केस दर्ज किया गया है। शिकायत 17 वर्षीय नाबालिग ने दर्ज कराई है। इस मामले में आरोपी भानू खटीक और अरविंद (Arvind Khatik) है। पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि वह गीतांजली कॉलेज में पढ़ती है। घटना के वक्त घर पर कोई नहीं था। तभी मौका पाकर आरोपी भानू खटीक (Bhanu Khatik) हिंदू संगठन का नेता है। वह भाई अरविंद के साथ नाबालिग के घर में घुस गए थे। पीड़िता ने नानी के साथ थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज कराया है। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहे हैं। इसी तरह गांधी नगर थाना पुलिस ने भी छेड़छाड़ का केस दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें: भोपाल का माल्या, जिसने रकम तो नहीं लेकिन कई कोरोना संक्रमितों के जीवन को दांव पर लगा दिया था

महिला ने दर्ज कराया केस

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

गांधी नगर पुलिस के अनुसार शिकायत 30 वर्षीय महिला ने दर्ज कराई है। वह शादीशुदा महिला भी है। घटना 23 मई की सुबह 11 बजे हुई थी। इस मामले का आरोपी 30 वर्षीय बहादुर बंजारा (Bahadur Banjara) है। आरोपी शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। पीड़िता का पति ठेकेदार के पास काम करता है। वह महाराष्ट्र (Maharashtra) में ठेके पर काम करने गया है। पीड़िता दुकान चलाती है जहां पर आरोपी पहुंच गया। आरोपी ने पीड़िता का हाथ बुरी नीयत से पकड़ लिया था।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime: बीमारी से तंग अधेड़ ने लगाई फांसी
Don`t copy text!