Bhopal News: पति के विवाहेत्तर संबंधों से तंग आकर फांसी लगाई

Share

 Bhopal News: कृषि मंत्री के बंगले में तैनात ड्रायवर की बेटी ने उठाया यह आत्मघाती कदम, सुसाइड नोट लिखकर बोली कि पति उसके शरीर को हाथ भी न लगाने पाए

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। शादी के बाद विवाहेत्तर संबंध जारी थे। जिस कारण घर में कलह होती थी। इन्हीं विवादों के चलते एक नव विवाहिता ने फांसी लगा ली। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के हबीबगंज थाना क्षेत्र की है। जिसमें तफ्तीश के दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। मामला नव विवाहिता की खुदकुशी से जुड़ा है। उसके पिता कृषि मंत्री के बंगले में ड्रायवरी का काम करते हैं। प्रकरण की जांच एसीपी हबीबगंज संभाग वीरेंद्र मिश्रा करेंगे। महिला का शव पीएम के लिए भेज दिया गया है।

मायके में रह रही थी
हबीबगंज (Habibganj) थाना पुलिस के अनुसार आत्महत्या की जानकारी 24 अप्रैल की सुबह लगभग 7 बजे रानू ने पुलिस को दी थी। शव की पहचान रानू कुडप्पा (Ranu Kudappa) पति रामगोपाल कुडप्पा उम्र 29 साल के रूप में हुई। उसका एक बच्चा भी है। प्रकरण की जांच एसआई सुदील देशमुख (SI Sudeel Deshmukh) करने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि रानू कुडप्पा ने अपने मायके में खुदकुशी की है। यहां ग्यारह सौ क्वार्टर में उसके पिता बाल सिंह इरपाचे (Baal Singh Irpache) रहते हैं। मृतका के भाई दुर्गेश इरपाचे (Durgesh Irpache) ने उसे फांसी के फंदे पर लटके हुए देखा था। हबीबगंज पुलिस मर्ग 23/23 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस को रानू कुडप्पा के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने पति को लेकर बहुत सारी बातों का खुलासा किया है।

माता मंदिर में हैं ससुराल

रानू कुडप्पा करीब 15 दिन पहले ही मायके में रहने आई थी। उसका ससुराल माता मंदिर के पास स्थित है।उसका पति रामगोपाल कुडप्पा हैं। वह मूलतः नर्मदापुरम जिले का रहने वाला है। पति पीएचई विभाग में नौकरी करता है। वह ग्वालियर संभाग में पदस्थ है। सुसाइड नोट (Bhopal News) में मृतका ने लिखा है कि उसके पति के एक महिला से संबंध है। जिस कारण उसके शरीर को भी उसे छूने न दिया जाए। जनहित में संदेश: आत्महत्या के विचार आना मानसिक अवसाद के लक्षण है। यदि ऐसे लक्षण प्रतीत होते हैं तो तुरंत 18005990019 पर संपर्क करें। यहां चौबीस घंटे मनोचिकित्सक निशुल्क परामर्श देने के लिए उपलब्ध रहते हैं। 

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: शादी में अड़चन बना एक्स बॉय फ्रेंड
Don`t copy text!