Bhopal News: हेयर एकेडमी चलाने वाली महिला को भेजा अश्लील मैसेज

Share

Bhopal News: विधवा ने थाने में स्क्रीन शॉट के साथ दिया आवेदन तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। हेयर एकेडमी चलाने वाली एक विधवा महिला के मोबाइल पर अश्लील संदेश भेजे गए हैं। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के ऐशबाग इलाके की है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की कॉल डिटेल निकाल रही है।

पुलिस ने इन धाराओं में दर्ज किया प्रकरण

ऐशबाग (Aishbag) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 33 साल है। वह निशातपुरा थाना क्षेत्र स्थित करोद में रहती है। उसका ऐशबाग इलाके में हेयर सैलून की एकेडमी है। उसने बताया कि 14 मार्च की सुबह लगभग दस बजे से लेकर शाम पांच बजे तक कई मैसेज उसके मोबाइल पर आए थे। यह सारे मैसेज व्हाट्स एप पर थे। ऐसा करने वाले व्यक्ति को उसने फोन लगाया तो वह अपना नाम राज सक्सेना बता रहा था। इसके बाद पीड़िता पुलिस थाने पहुंची और उसने मैसेज के स्क्रीन शॉट पुलिस को मुहैया कराए। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में एसआई योगेंद्र सिंह (SI Yogendra Singh) जुटे हुए हैं। पुलिस ने महिला की शिकायत पर 130/24 धारा 292/509 (फोन पर अश्लील मैसेज भेजने का प्रकरण) दर्ज कर लिया है। यह प्रकरण 19 मार्च की दोपहर साढ़े तीन बजे दर्ज किया गया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Suicide News: रेलवे अफसर की बीवी ने जहर खाया
Don`t copy text!