Bhopal News: फांसी के फंदे पर लटकी मिली लाश 

Share

Bhopal News: दुर्गंध आने पर मकान मालिक ने बुलाई पुलिस, एक पखवाड़े पूर्व ही रहने आया था, आत्महत्या की वजह नहीं हुई साफ

Bhopal News
जनहित में संदेश: आत्महत्या के विचार आना मानसिक अवसाद के लक्षण है। अकेलापन, खामोशी, चिढ़चिढ़ापन, गुस्सा आना उसके लक्षण हैं। ऐसी अवस्था में परिवार से बातचीत करें और चिकित्सकों से सलाह अवश्य ले।

भोपाल। फांसी के फंदे पर एक युवक की लाश पुलिस को लटकी मिली है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के पिपलानी थाना क्षेत्र की है। पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस तक यह मामला तब पहुंचा जब मकान मालिक ने खबर दी। दरअसल, मकान से दुर्गंध आ रही थी। दरवाजा तोड़ा तो युवक फांसी के फंदे पर लटका मिला।

यह पता लगा रही है पुलिस

पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस के अनुसार घटना 9 अप्रैल की सुबह लगभग पौने दस बजे प्रकाश में आई। पुलिस को न्यू अशोक विहार कॉलोनी (New Ashok Vihar Colony) में रहने वाले विशाल आर्य ने जानकारी दी थी। उसने बताया कि उसके पिता जगदीश आर्य (Jagdish Arya) ने एक पखवाड़े पूर्व एक व्यक्ति को कमरा किराए पर दिया था। उसका कमरा भीतर से बंद है और उससे दुर्गंध आ रही है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो दो दिन पुरानी लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली। शव की पहचान रोहित राज (Rohit Raj) पिता सुरेश कुमार राज उम्र 26 साल के रुप में हुई। वह बिलखिरिया स्थित कोकता में एक कंपनी में जॉब करता था। जिस कंपनी में वह जॉब करता था वहां से उसे डेढ़ साल पहले ट्रांसफर करके पुणे से भोपाल भेजा था। रोहित राज मूलत: बिहार के गया जिले का रहने वाला है। पिपलानी पुलिस मर्ग 25/24 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। जांच एएसआई मान सिंह (ASI Maan Singh) कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि रोहित राज इससे पहले जहां किराए से रहता था उसकी जानकारी जुटाई जा रही है। इस मकान में आए हुए उसको केवल पंद्रह दिन हुए हैं। पुलिस ने जांच के लिए उसका मोबाइल भी जब्त कर लिया है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि उसने रविवार शाम लगभग सात बजे तक कंपनी के कर्मचारियों से बातचीत भी की थी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: ट्रैन मैनेजर ने पड़ोसन की आंख मुक्का मारा
Don`t copy text!