Bhopal Fraud News: पहले दो कार ली फिर रातोंरात मकान खाली करके भागा 

Share

Bhopal Fraud News: पंजाब से आकर भोपाल में कर रहा था प्रायवेट नौकरी, पुलिस को जालसाज के तीन अलग—अलग नाम पता चले

Bhopal Fraud News
ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। पंजाब के रहने वाले एक व्यक्ति ने रातोंरात मकान खाली कर दिया। ऐसा करने से पहले उसने दो कारें अलग—अलग तरह से हथिया ली। यह घटना भोपाल (Bhopal Fraud News) शहर के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने फिलहाल गबन का प्रकरण दर्ज किया है। जिसमें जांच के दौरान पुलिस को आरोपी के अलग—अलग तीन नाम मालूम हुए हैं।

यह बोलकर मांगी थी कार

स्टेशन बजरिया (Station Bajariya) थाना पुलिस के अनुसार मामला 19 फरवरी 2024 से 18 अप्रैल 2024 के बीच का है। जिसकी शिकायत अमित दुबे (Amit Dubey) पिता सुरेन्द्र दुबे उम्र 39 साल ने थाने में दर्ज कराई है। वह स्टेशन बजरिया स्थित कृष्णा नगर (Krishna Nagar) में रहता है। अमित दुबे जहां रहता है उसके ही नजदीक निर्मल कुमार कनाटे के मकान में आरोपी बलविंदर सिंह (Balvinder Singh) किराए से रहता था। वह दो साल से निर्मल कुमार कनाटे (Nirmal Kumar Kanate) के मकान रह रहा था। इस कारण उससे अमित दुबे की पहले पहचान फिर गहरी दोस्ती हो गई। अमित दुबे के पास 19 फरवरी को आरोपी बलविंदर सिंह उर्फ जॉर्ज मसीह उर्फ अभिनव सिंह पहुंचा। उसने बताया कि उसकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। यह बोलकर अमित दुबे की एक आल्टो कार (Car) एमपी—04—सीएच—6113 कुछ दिन के लिए उसने ले ली। इसके बाद वह 1 अप्रैल को अमित दुबे के पास फिर पहुंचा। इस बार उसने कहा कि उसकी कार भाई के घर पर खड़ी है। वह उसको दूसरी कार एमपी—04—सीजी—1475 दे दे ताकि वह बच्चों को अस्पताल ले जा सके। अमित दुबे को शंका नहीं हुई और उसने मदद करते हुए दूसरी कार भी उसे दे दी।

अब दुबई की दे रहा लोकेशन

यह दोनों कार ले जाने के बाद एक दिन उसे निर्मल कुमार कनाटे मिले। उन्होंने बताया कि उसका दोस्त बलविंदर सिंह उर्फ जॉर्ज मसीह उर्फ अभिनव सिंह रातोंरात मकान खाली करके चला गया। अमित दुबे को अपने कार की चिंता सताई। उसे फोन लगाया तो वह कहने लगा कि अभी वह छिंदवाड़ा तो कभी होशंगाबाद में होने का बोलकर उसे टालने लगा। इसके बाद उसने फिर कॉल लगाया तो वह कहने लगा कि वह दुबई (Dubai) आया हुआ है। उसकी कार उसके भाई के पास सुरक्षित है। दुबई से आकर वह कार लौटा देगा। लेकिन, अब उसका फोन बंद आने लगा है। शक होने पर पीड़ित ने पुलिस से मदद मांगी। इस मामले की जांच हेड कांस्टेबल रपेश राय (HC Rupesh rai) कर रहे हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 87/24 धारा 406 (गबन का प्रकरण) दर्ज कर लिया है। आरोपी मूलत: पंजाब (Punjab) का रहने वाला है। जिसके संबंध में पुलिस उसके दो मोबाइल नंबर के जरिए उसकी जानकारी जुटा रही है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Fraud News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Road Accident : बंसल कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर की कार को मारी टक्कर
Don`t copy text!