Bhopal News: मजदूर को घेरा तो शोर मचाकर लोगों से मदद मांगी, तीनों आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

भोपाल। मंडी के हम्मालों से रंगदारी दिखाकर चौथ वसूली करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को लोगों की मदद से दबोच लिया है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के गौतम नगर इलाके की है। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ रंगदारी दिखाने का प्रकरण दर्ज किया गया है।
शराब के लिये मांगे पैसे
गौतग नगर (Gautam Nagar) थाना पुलिस के अनुसार जितेंद सिंह उर्फ जीतू (Jitendra Singh@Jeetu) पिता उमराव सिंह उम्र 32 साल नारियलखेड़ा स्थित प्रेम नगर (Prem Nagar) में रहता है। वह मंडी में मजदूरी करता है। जितेंद्र सिंह 18—19 मई की दरमियानी रात दो बजे घर लौट रहा था। उसे आरिफ नगर (Arif Nagar) के पास तीन लड़कों ने घेर लिया। तीनों आरोपी शराब के लिए उससे पैसा मांगने लगे। आरोपियों से घिरा हुआ देखकर जितेंद्र सिंह ने शोर मचा दिया। यह देखकर कुछ लोग वहां पहुंचे तो आरोपी भागने लगे। एक आरोपी को दबोचकर पुलिस को सौंपा गया। जिसके बाद उसके साथ मौजूद अन्य आरोपियों का पता चला। पुलिस ने आरोपी कामरान लाला (Kamran Lala) , मुजाहिद और नितिन को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच एएसआई गौरी खान (ASI Gauri Khan) कर रहे है। गौतम नगर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रंगदारी दिखाने की धारा में प्रकरण 201/25 दर्ज किया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।