Bhopal News: विधि विरोधी बालक वाहन चोरी के आरोपों में गिरफ्तार

Share

Bhopal News: चोरी के दो वाहन बरामद हुए, बाल न्यायालय में पेश करने की तैयारी

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाईन— टीसीआई

भोपाल। विधि विरोधी एक बालक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उसके कब्जे से पुलिस को दो वाहन भी बरामद हुए हैं। यह दोनों वाहनों के चोरी होने की रिपोर्ट अलग—अलग थानों में दर्ज है। कार्रवाई भोपाल (Bhopal news) शहर के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र की है।

ऐसे सामने आया पूरा मामला

भोपाल पुलिस की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इस संबंध में थाने में आलोक शर्मा (Alok Sharma) पिता सतीश शर्मा उम्र 37 साल ने दर्ज कराई थी। वह नेहरू नगर (Nehru Nagar) इलाके में रहता है। आलोक शर्मा ने बताया कि उनकी बाइक अयोध्या नगर चौराहे से चोरी गई थी। इस संबंध में पुलिस ने 377/23 धारा 379 (खुले स्थाने से वाहन चोरी का मामला) दर्ज किया गया था। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर इस मामले में संदेही को हिरासत में लिया। वह काकड़ा क्रेशर बस्ती में रहता है। उसकी उम्र 16 साल है। उसने वाहन चोरी करना कबूला। उसके कब्जे से एक अन्य बाइक बरामद हुई जो स्टेशन बजरिया से चोरी हुई थी। उसकी रिपोर्ट 186/23 पहले से दर्ज थी। जांच और तफ्तीश में थाना प्रभारी निरीक्षक रितेश कुमार शर्मा, एसआई विनोद कुमार पंथी, शिरोमणि यादव और आरक्षक मनोज जाट और दिनेश चंदेल ने सराहनीय भूमिका निभाई।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Death Case: 8 साल की बच्ची 20 फीट से गिरी
Don`t copy text!