Bhopal News: लगभग एक महीने पहले कलियासोत डैम में कूदकर दी थी जान, पति और सास को बनाया गया आरोपी
भोपाल। जेके हॉस्पिटल की महिला कम्प्यूटर ऑपरेटर की खुदकुशी मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। इस मामले की जांच एसीपी टीटी नगर संभाग चंद्रशेखर पांडे की तरफ से की जा रही थी। पुलिस (Bhopal News) ने पति और सास को आरोपी बनाया है। जांच में पता चला है कि आरोपी शादी के बाद से ही उस पर दहेज लेकर न आने को लेकर प्रताड़ित करते थे।
ग्रामीणों ने बचाकर बाहर निकाला था फिर कूद गई
रातीबड़ (Ratibarh) थाना पुलिस के मुताबिक नेहा पाटील (Neha Patil) पति रोहित पाटील उम्र 24 साल ने खुदकुशी की थी। यह घटना 22 नवंबर को हुई थी। उसने कलियासोत डैम (Kaliyasot Dam) से कूदकर जान दी थी। ऐसा करने से पहले नेहा पाटील ने अपने भाई को फोन करके पति रोहित पाटील (Rohit Patil) और सास मंजु पाटील (Manju Patil) की प्रताड़ना के संबंध में बताया था। उसका कहना था कि अब वह जिंदा नहीं रहना चाहती है। उसको पति और सास बहुत परेशान करते हैं। वह जेके हॉस्पिटल (JK Hospital) में कम्प्यूटर ऑपरेटर की जॉब करती थी। रातीबड़ (Ratibarh) पुलिस मर्ग 56/24 दर्ज किया था। जिसकी जांच एसीपी ने की थी। बयानों में पता चला कि उसकी शादी मई, 2023 में हुई थी। मायके पक्ष के बयानों के आधार पर एसीपी ने थाना पुलिस को प्रताड़ना, दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने का प्रकरण दर्ज करने के आदेश दिए। जिसके बाद थाना पुलिस ने 19 दिसंबर की शाम लगभग साढ़े चार बजे प्रकरण 420/24 दर्ज कर लिया। उल्लेखनीय है कि जिस दिन घटना हुई थी उस दिन ग्रामीणों ने नेहा पाटील को कूदने के बाद एक बार बचा लिया था। वह बैठकर काफी देर तक गुमसुम रही। इसी दौरान मौका मिलते ही उसने दोबारा डैम में छलांग लगा दी थी। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)
खबर के लिए ऐसे जुड़े
हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।