Bhopal Loot News: कार मागकर चंपत हुआ युवक  

Share

Bhopal Loot News: रेस्टोरेंट संचालक ने पहले किराए पर ली थी कई बार कार, अब होटल बंद करके भागा

Bhopal Loot News
फाइल फोटो — थाना बागसेवनिया, भोपाल

भोपाल। ऑनलाइन कार किराए पर देने वाले एक व्यक्ति को रेस्टोरेंट चलाने वाला जालसाज चूना लगा गया। यह घटना भोपाल (Bhopal Loot News) शहर के बागसेवनिया इलाके की है। आरोपी जिस रेस्टोरेंट को चलाता था वह भी बंद करके वह भाग गया। पुलिस ने जांच के बाद गबन का मामला दर्ज कर लिया है।

मोबाइल भी किया बंद

बागसेवनिया थाना पुलिस के अनुसार 5 सितंबर की शाम लगभग सवा पांच बजे 614/22 धारा 406 गबन का मामला दर्ज किया है। इस मामले की शिकायत 25 मई को मोनार मगरदे पिता श्रवण कुमार मगरदे उम्र 20 साल ने दर्ज कराई थी। वह रजत विहार काॅलोनी में रहता है। मोनार मगरदे (Monar Magrade) बीबीए की पढ़ाई कर रहा है। उसके पिता सीहोर में स्थित सहारा इंडिया (Sahara India) में जाॅब करते हैं। उसने पुलिस को बताया कि वह ऑन लाइन कार किराए पर देने का काम करता है। उसकी स्वीफ्ट कार एमपी-22-सीए-6134 को आरोपी अनूप श्रीवास्तव (Anup Shrivastav) कई बार किराए पर ले चुका था। यह एप के जरिए लेन-देन हुआ था। अनूप श्रीवास्तव की दानिश नगर में फैमिली रेस्टोरेंट (Family Restaurant) नाम से होटल भी थी। घटना वाले दिन आरोपी पंद्रह दिन के लिए कार किराए से मांगकर मोनार मगरदे से ले गया था। लेकिन, उसके बाद उसने अपना फोन बंद कर लिया। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ गबन का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Loot News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

मारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Rape Case: लिव इन पार्टनर ने दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर लूटी अस्मत
Don`t copy text!