Bhopal News: तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा को मारी टक्कर

Share

Bhopal News: सड़क दुर्घटना में दो सहेली जख्मी, कार चला रही महिला रूकी, पीछे मुड़कर देखा फिर भाग गई

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा को टक्कर मार दी। यह दुर्घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के मिसरोद इलाके में हुई। कार को महिला चला रही थी। वहीं एक्टिवा में दो युवतियां सवार थी। दुर्घटना के बाद कार चला रही महिला ने पीछे मुड़कर देखा फिर कुछ मिनट रूकने के बाद वहां से भाग गई।

सहेली को ज्यादा गंभीर चोटें नहीं आई

मिसरोद (Misrod) थाना पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना 15 अगस्त की शाम लगभग 7 बजे हुई थी। हादसे में जख्मी मोहिनी भार्गव (Mohini Bhargav) पिता अखिलेश भार्गव उम्र 28 साल की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया गया है। वे मिसरोद स्थित दानिश नगर (Danish Nagar) में रहती है। मोहिनी भार्गव विधि क्षेत्र में जॉब करती है। उनके साथ जख्मी सहेली रिंकू बाघमरे (Rinku Baghmare) भी थी। दोनों भोजपुर (Bhojpur) मंदिर से दर्शन करके लौट रहे थे। दुर्घटनाग्रस्त एक्टिवा एमपी—04—यूडी—6440 रिंकू बाघमरे की थी जिसको मोहिनी भार्गव चला रही थी। पुलिस ने 328/23 धारा 279/337 (लापरवाही से वाहन चलाने और दुर्घटना में जख्मी करने का प्रकरण) दर्ज कर लिया है। आरोपी वाहन चालक एमपी—04—सीव्ही—1952 है। जिसको महिला चला रही थी। हादसे में जख्मी दोनों युवतियों को हाथ—पैर में चोटें आई है। दुर्घटना में रिंकू बाघमरे को ज्यादा चोटें नहीं आई है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: तेज रफ्तार कार ने मोपेड को उड़ाया
Don`t copy text!