Bhopal News: ट्रक की टक्कर से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त

Share

Bhopal News: जवाहर लाल नेहरू अस्पताल के एडिशनल डायरेक्टर ने थाने में दर्ज कराया मुकदमा, भतीजे की शादी से लौट रहे थे

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। यह दुर्घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के गोविंदपुरा इलाके में हुई है। हालांकि इस हादसे में किसी तरह के जनहानि के समाचार नहीं हैं। कार में जवाहर लाल नेहरू अस्पताल (Jawahar Lal Nehru Cancer Hospital) के अतिरिक्त संचालक सवार थे। वे अपने भतीजे की शादी में शामिल होकर अपने घर वापस लौट रहे थे।

कार में ऐसा हुआ नुकसान

गोविंदपुरा थाना पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना 31 जनवरी की रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे हुई थी। जिसमें 42/23 धारा 279 (लापरवाही से वाहन चलाकर टक्कर मारने का मामला) दर्ज किया गया है। जिसमें आरोपी वाहन आरजे—19—जीबी—8286 का चालक है। शिकायत डॉक्टर राकेश जोशी पिता स्वर्गीय बीएम जोशी उम्र 59 साल ने दर्ज कराई है। वे कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित कोटरा सुल्तानाबाद इलाके में रहते हैं। डॉक्टर राकेश जोशी (Dr Rakesh Joshi) ने बताया कि क्षतिग्रस्त कार जवाहर लाल नेहरू कैंसर अस्पताल की है। अस्पताल से छूटकर वे सीधे नर्बदा गेस्ट हाउस (Narmada Guest House) में गए थे। यहां उनके भतीजे की शादी थी। वहां से सांची डेयरी (Sanchi Dairy) पर आने के लिए वे कार को मोड़ रहे थे। तभी होशंगाबाद रोड की तरफ से आ रहे कार ने टक्कर मार दी। दुर्घटना के कारण कार का बायां हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Fraud Marriage Bureau : तस्वीर दूसरे की दिखाकर कराया रिश्ता
Don`t copy text!