TCI Exclusive News: जांच के नाम पर सरकारी मोहलत

Share

TCI Exclusive News: पुलिस को मालूम है नेता से जुड़ा मामला है, क्या इसलिए तो नहीं की जा रही धीमी जांच

वीडियो में सुनिए पीड़ित परिवार की इमोश्नल स्टोरी। जिनके लिए हमारे पास शब्दों की कमी भी पड़ गई।

YouTube video

भोपाल। राजनीतिक रसूख के आगे मामला कैसे धीमा हो जाता है। यह इस समाचार से आपको पता चल जाएगा। मामला भोपाल सिटी के पिपलानी थाना क्षेत्र काहै। जिसमें पुलिस ने करीब डेढ़ महीने पहले जालसाजी का मुकदमा दर्ज किया था। इसमें आरोपी भेल के एक अफसर की पत्नी है। लेकिन, प्रकरण की बारीकी से जांच की गई तो बात एक राष्ट्रीय पार्टी के नेता के चौखट तक पहुंचेगी। इस बात की भनक पुलिस को लग गई है। जिसके बाद प्रकरण की जांच को धीमा कर दिया गया है। यह आरोप पीड़ित परिवार ने द क्राइम इंफो (TCI Exclusive News) से की गई बातचीत में लगाया है।

संकट से जूझ रहा परिवार

पिपलानी थाना पुलिस ने 2 फरवरी को 92/2022 धारा 420/467 (जालसाजी और दस्तावेजों की कूटरचना) का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की एफआईआर एस. आदिमूलम (S.Aadimulam) ने दर्ज कराई है। आरोपी आर.वेनिल्ला है जो कि पीड़ित की भाभी भी है। मामला बरखेड़ा स्थित भेल की दुकान को जाली दस्तावेजों की मदद से बेचने से जुड़ा है। पुलिस ने आर.वेनिल्ला की गिरफ्तारी अभी तक नहीं की है। उनके पति भेल में नौकरी करते हैं। पीड़ित का परिवार इन दिनों आर्थिक तंगी से गुजर रहा है। वहीं प्रकरण दर्ज कराने के बाद पीड़ित को कई माध्यमों से धमकियां मिल रही है। एस. आदिमूलम ने बताया कि दुकान उसके पिता के नाम पर थी। जिसको फर्जी दस्तावेजों की मदद से आर.वेनिल्ला (R.Veinilla) की बताई गई। फिर उसको बेचा गया। जबकि भेल की दुकान को बेचा नहीं जा सकता है। इस संबंध में उन्होंने आरटीई के जरिए दस्तावेज निकालकर पुलिस अधिकारियों से शिकायत की थी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cyber Fraud: मकान किराए पर लेने के नाम पर जालसाजी

क्यों आ रहा है पुलिस को पसीना

TCI Exclusive News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

एस. आदिमूलम के आरोपों पर जब आर.वेनिल्ला से पक्ष जानने संपर्क किया गया तो उन्होंने परिवार में गमी होने की जानकारी देकर बातचीत से इंकार कर दिया। कुछ देर बाद वे अवधपुरी थाने पहुंच गई। जहां से द क्राइम इंफो न्यूज वेबसाइट की रिपोर्टर के पास अवधपुरी थाने से कांस्टेबल विनय शर्मा का फोन आया। उन्होंने कहा कि प्रतिक्रिया के लिए वे पुलिस की मदद लेकर उनके घर जा सकती है। जबकि उन्हें पूरे प्रकरण की जानकारी दी गई तो वे भी वाकिफ थे। इधर, खबर है कि आर.वेनिल्ला ने दुकान जिस व्यक्ति को बेची वह एक राष्ट्रीय पार्टी के पूर्व पार्षद का बेटा है। जिसकी जानकारी पुलिस को भी है। इसके बावजूद प्रकरण की जांच को लटकाया जा रहा है। पिपलानी थाना प्रभारी अजय नायर (TI Ajay Nayar) ने बताया कि अभी तक हमें भेल से वास्तविक दस्तावेज नहीं मिले हैं। पीड़ित ने फोटो कॉपी मुहैया कराई है। दोनों दस्तावेजों को पड़ताल के लिए क्यूडी शाखा में भेजा जाएगा।

नेपाली लड़की की दीवानगी की कहानी पढ़िए जिसमें वह अपने दो मासूम बच्चों को छोड़कर भोपाल में लड़की से शादी करने शिमला से भागकर आई

खबर के लिए ऐसे जुड़े

TCI Exclusive News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Molestation: आधी रात घर में घुसे मजनूं, एक को दबोचा
Don`t copy text!