Bhopal Cyber Fraud: बैंक मैनेजर को कारोबारी बनकर खाते में ट्रांसफर करा ली रकम

Share

Bhopal Cyber Fraud: आटो पार्टस के डिस्ट्रीब्यूटर के पास पहुंचे मैसेज तो बैंक में मची खलबली, मैनेजर ने दर्ज कराई एफआईआर

Bhopal Cyber Fraud
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। अभी तक हॉस्टल, स्कूल, कोचिंग में एडमिशन करने का झांसा देकर सायबर फ्रॉड (Bhopal Cyber Fraud) के मामले हुए हैं। अब ताजा मामला वाकई हैरान कर देने वाला है। यह घटना भोपाल सिटी के बैरागढ़ थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक की है। यहां लाल घाटी के एक बड़े कारोबारी बनकर मैनेजर को कॉल किया गया था। जालसाजों ने बकायदा मोबाइल पर कारोबारी के नाम पर ट्रू कॉलर पर आईडी बनाई थी। फिर मैनेजर को फोन करके तीन खातों में बड़ी रकम ट्रांसफर करा ली। खाते से रकम निकलने का जब मैसेज पहुंचा तो इस फर्जीवाड़े का उजागर हुआ।

सायबर क्राइम से मदद मांगी

बैरागढ़ थाना पुलिस के अनुसार 21 फरवरी की शाम लगभग साढ़े चार बजे 100/22 धारा 419/420/66—सी/66—डी (कूटरचना, जालसाजी और आईटी एक्ट) के तहत मामला दर्ज किया गया है। शिकायत चंचल चौराहा स्थित भारतीय स्टेट बैंक के मैनेजर दर्शन दानी (Darshan Dani) ने दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को दो नंबर भी मुहैया कराए है। आरोपियों ने बैंक का ग्राहक राजेन्द्र सुराना (Rajendra Surana) बनकर बातचीत की थी। जिसके बाद आरोपियों ने 25 लाख रुपए धोखाधड़ी से ट्रांसफर करा लिए थे। मामले की जांच एसआई श्रीकांत द्विवेदी (SI Shrikant Diwedi) कर रहे हैं। इस संबंध में शिकायत मैनेजर ने आला अधिकारियों से की थी। पुलिस ने बताया कि रकम तीन खातों में ट्रांसफर हुई थी। राजेन्द्र सुराना का लाल घाटी में मोटर पार्टस के बड़े कारोबारी है। उनके पास खाते से रकम निकलने का मैसेज आने पर उन्होंने बैंक को यह जानकारी दी थी। पुलिस इस संबंध में सायबर क्राइम से भी मदद ले रही है। इस मामले की शिकायत 1 जनवरी, 2022 को दी गई थी। आरोपियों ने राजेन्द्र सुराना बनकर बातचीत की थी। पड़ताल में पता चला है कि यह रकम जालसाजों ने हिमाचल प्रदेश, कुशी नगर और मुंबई के तीन बैंक खातों में ट्रांसफर कराई है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: भाजपा नेता के सूने मकान में चोरों का धावा 

नेपाली लड़की की दीवानगी की कहानी पढ़िए जिसमें वह अपने दो मासूम बच्चों को छोड़कर भोपाल में लड़की से शादी करने शिमला से भागकर आई

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cyber Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!