MP By Election: कांग्रेस पर चुप रहकर भ्रष्टाचार बढ़ाने का आरोप

Share

MP By Election: रैगांव विधानसभा क्षेत्र के उप चुनाव की संकल्प सभा और कृषक मित्र संवाद कायक्रम में बोले केंद्रीय कृषि मंत्री

MP By Election
सतना स्थित रैगांव में उप चुनाव की रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर— मप्र भाजपा मुख्यालय से जारी चित्र

सतना। मध्यप्रदेश (MP By Election) की चार सीट में उप चुनाव हो रहे हैं। इनमें तीन विधानसभा तो एक लोकसभा सीट शामिल है। इन चुनावों में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहानसमेत कई बड़े नेताओं और मंत्रियों ने ताकत झोंक रखी है। इसी तारतम्य में केंद्रीय कृषि मंत्री रैगांव विधानसभा में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस को चुप रहकर भ्रष्टाचार बढ़ाने का आरोप लगाया।

दलाली और भ्रष्टाचार पर लगाया अंकुश

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर (Minister Narendra Singh Tomar) ने कहा कि कांग्रेस ने देेश पर लंबे समय राज किया। पार्टी को भरपूर काम करने का मौका मिला। लेकिन, कांग्रेस ने राजनीति को सेवा की बजाय कमाई का जरिया बना लिया। केंद्रीय कृषि मंत्री रैगांव विधानसभा के मैथिलीपुर में भाजपा प्रत्याशी प्रतिमा बागरी के समर्थन में विजय संकल्प सभा एवं कृषक मित्र संवाद को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी कहते थे कि वे एक रूपया दिल्ली से भेजते हैं, लेकिन नीचे 15 पैसा ही पहुंचता है। 85 पैसा तो भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता था। अब यह स्थितियां नहीं हैं। अब तो प्रधानमंत्री यदि एक रूपए भेजते हैं तो वह सीधे बैंक खाते में जाता है। उन्होंने कहा कांग्रेस के राज में दलाली जमकर चलती थी। बीच का पैसा दलाल और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ता था, लेकिन अब न तो दलाली होती है और न ही भ्रष्टाचार होता है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सेज से पास आउट एमबीए छात्रा ने फांसी लगाई

जब तक रहेगा दिग्गी…

MP By Election
मप्र भाजपा मुख्यालय से जारी चित्र

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर आरोप लगाते हुए कहा कि 15 माह सरकार चलाई। लेकिन, प्रदेश के विकास कार्यों को रोककर सिर्फ छिंदवाड़ा का विकास किया। कांग्रेस ने कुर्सी संभालते ही भाजपा सरकार की लाड़ली लक्ष्मी योजना, कन्यादान योजना, संबल योजना, मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना जैसी कई कल्याणकारी योजनाओं को बंद किया। कांग्रेस को इसका जबाव देना चाहिए कि उन्होंने गरीबों के कल्याण के लिए चल रही योजनाओं को बंद क्यों किया? तोमर ने बताया कि प्रदेश में 2003 से पहले 2900 मेगावॉट बिजली उत्पादन होता था। लेकिन, अब 20 हजार मेगावॉट से अधिक बिजली उत्पादन हो रहा है। उन्होंने कहा कि जब हम लोग विपक्ष में थे तो उस समय केवल दो ही नारे लगते थे। एक तो जब तक रहेगा दिग्गी, तब तक घर में जलेगी डिब्बी… दूसरा चारों तरफ अंधेरा है और पहरेदार लुटेरा है…।

यह भी पढ़ें: भोपाल के इस बिल्डर पर सिस्टम का ‘रियायती सैल्यूट’, परेशान हो रहे 100 से अधिक परिवार

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP By Election
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!