Bhopal News : लव मैरिज के बाद लगाई फांसी 

Share

Bhopal News : चार साल पहले हुई थी शादी, आत्महत्या से पहले पति के साथ हुआ था विवाद, एसीपी करेंगे मामले की जांच

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। नव विवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। यह घटना भोपाल शहर Bhopal News) के कोहेफिजा थाना क्षेत्र की है। उसने चार साल पहले प्रेम विवाह किया था। आत्महत्या से पूर्व पति के साथ उसका विवाद हुआ था। यह प्राथमिक जांच में पुलिस को पता चला है। मामला नव विवाहिता की मौत से जुड़ा है। इसलिए मामले की जांच शाहजहांनाबाद संभाग के एसीपी निहित उपाध्याय करेंगे। जिसके लिए मायके पक्ष को नोटिस देकर बयान दर्ज किया जाएगा।

पीएम के लिए भेजा गया शव

कोहेफिजा (Kohefiza) थाना पुलिस के अनुसार यह घटना 27—28 फरवरी की दरमियानी रात लगभग दो बजे की है। फांसी ललिता धोबी (Lalita Dhobi) पति भूपेन्द्र साहू उम्र 22 साल ने फांसी लगाई है। वह मूलत: छिंदवाड़ा जिले की रहने वाली थी। फिलहाल कोहेफिजा स्थित हलालपुर के नजदीक काली मंदिर के पास किराए के मकान में रहती थी। ललिता धोबी मजदूरी करती थी। उसने भूपेन्द्र साहू (Bhupendra Sahu) के साथ चार साल पहले प्रेम विवाह किया था। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि ललिता धोबी का पैसे को लेकर पति भूपेंद्र साहू के साथ विवाद हुआ था। उसके बाद वह रात में बिना खाना खाए सो गई। उसका बच्चा आधी रात को रोया तो भूपेन्द्र साहू उठा। उसने पत्नी को फांसी के फंदे से नीचे उतार लिया था। मौके पर मामले की जांच करने एएसआई जगदीश परमार (ASI Jagdish Parmar) पहुंचे थे। कोहेफिजा पुलिस मर्ग 18/24 दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस को पीएम रिपोर्ट मिलने का इंतजार है। जिसके बाद वह जांच के बिंदु तय करेगी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: इंस्टाग्राम के दोस्त ने किया बलात्कार
Don`t copy text!