MP Political News: मुझे कमलनाथ जैसा कद नहीं चाहिए: विष्णु दत्त शर्मा

Share

MP Political News: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का दावा कांग्रेस के आरोपों से जनता प्रभावित नहीं होती, कमीशन वाली कांग्रेस पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम शिवराज सिंह चौहान के डेव्हलपमेंट पॉलिसी से डरते हैं

MP Political News
कार्यक्रम को संबोधित करते प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा। तस्वीर भाजपा मुख्यालय से जारी।

भोपाल। एमपी में विधानसभा चुनाव है। भाजपा—कांग्रेस में जुबानी जंग तेज हो गई है। जिसमें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा (Vishnu Dutt Sharma) के बीच घमासान चल रहा है। शर्मा पर आरोप है कि उन्होंने ससुर को फायदा पहुंचाने का काम किया। जिसका जवाब देते हुए विष्णु दत्त शर्मा (MP Political News) ने आज फिर कहा कि कमलनाथ जैसा कद मुझे नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश में सकारात्मक राजनीति करते हुए आगे बढ़ने का काम कर रही है। हमें न कांग्रेस के आरोपों की चिंता है और ना ही इनके आरोपों से जनता प्रभावित होने वाली है।

हक और अधिकार को छीनने का काम किया

भाजपा मुख्यालय की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार भाजपा सरकार ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) के नेतृत्व में एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। जिसकें अंतर्गत 31 दिसंबर 2016 तक बनी अनाधिकृत कॉलोनियों को चिन्हित कर उनमे मूलभूत नागरिक अधोसंरचना उपलब्ध कराई जा रही है। जिसमें दिसंबर 2022 तक की सभी कॉलोनियां वैध घोषित कर दी जाएंगी। उनकी प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय वास्तव में मध्यप्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, शेष निकायों में कार्यवाही तेजी से चल रही है जिसे जून 2023 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। तीर्थ दर्शन योजना (Teerth Darshan Yojna) जो हर गरीब लोगों को जिनका सपना होता है कि अपने जीवन के समय में चार धाम यात्रा करके आएं। हमारी सरकार ने उन सबके सपने को पूरा किया है। वहीं उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस की 15 महीने की सरकार ने तीर्थ दर्शन योजना बंद करके मध्यप्रदेश के हजारों वरिष्ठ लोगों के हक और अधिकार को छीनने का काम किया था। मुख्यमंत्री ने फिर से तीर्थ दर्शन योजना को प्रारंभ करके इतिहास बनाने का काम किया और अब यात्रा हवाई जहाज से भी होगी। तीर्थ दर्शन विमान सेवा का प्रथम चरण 21 मई से 19 जुलाई तक संचालित होगा, जिसमें 800 वरिष्ठ जन लाभान्वित होंगे।

कमलनाथ को कांग्रेस की नहीं कमीशन की चिंता

MP Political News
कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री, फाइल फोटो

शर्मा ने कहा कि दुर्भाग्य की बात है कमलनाथ जिनको कांग्रेस की नहीं, केवल कमीशन की चिंता होती थी और होती है, वहीं शिवराज सिंह चौहान की सरकार हवाई जहाज से इन गरीबों को यात्रा क्यों करवा रही है? उन गरीब बुजुर्गों को भी हवाई यात्रा का अधिकार है, अगर उनके सपने पूरे करने का काम भाजपा की सरकार (MP Political News) कर रही है तो कमलनाथ जी और कांग्रेस को दर्द क्यों हो रहा है? उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP)  जो कहती है, वह करती है। कमलनाथ जी आपको केवल सवाल उठाना आता है लेकिन आपके ऊपर जो सवाल है आपने किसानों का कर्ज माफ करेंगे झूठ बोलकर सरकार में आए थे लेकिन आपने ना कर्जा माफ किया था ना नौजवानों को बेरोजगारी भत्ता दिया था, आप एक बार फिर प्रदेश में झूठ परोसने का काम कर रहे हैं। जो किसान डिफॉल्टर हो गए थे, उन्हें हमारी सरकार ने कर्ज माफ करके नॉन डिफॉल्टर बनाया। उन्होंने कहा हिंदू राष्ट्र के बारे में दिग्विजय सिंह को परेशानी क्यों है या कांग्रेस को परेशानी क्यों है। पीएफआई की तुलना बजरंग दल से करते हैं, इसलिए देश और प्रदेश की जनता जानती है, कांग्रेस का नेतृत्व 24 घंटे तुष्टीकरण की नीति करता है। इसलिए कांग्रेस को दिनभर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का भय सताता रहता है। उन्होंने कहा कि एक विशेष वर्ग का वोट कैसे मिले, इसके लिए फूट डालो राज करो की नीति जो अंग्रेज की नीति थी, उसके जींस कांग्रेस में आज भी मौजूद हैं। देशद्रोही ताकतों के साथ खड़े रहना यही कांग्रेस का चरित्र है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: घर के बाहर खड़ी दो वाहन से टकराई कार

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Political News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!