Bhopal Crime: दांतों से हाथ, कान, गाल और जांघ को चबाया

Share

माता—पिता को साथ रखने पर हुई थी दो भाईयों में बहस

Bhopal Crime Against Parents
सांकेतिक चित्र

भोपाल। दांत से काटने (Bhopal Daant Se Kata) के तीन मामले थाने पहुंचे। इसे संयोग कहे या मौसम के अनुकूल मनुष्य का व्यवहार। यह घटनाएं मध्य प्रदेश (MP Crime News) की राजधानी भोपाल (Bhopal Crime News) की है। इसमें से एक घटना में दो सगे भाई है। दोनों भाईयों ने एक—दूसरे को दांतों से काटकर (Bhopal Bhai Ne Daant Se Kata ) लहुलूहान कर दिया। दोनों के बीच पिता को साथ रखने को लेकर विवाद हुआ था।

होंठ, गाल और कान चबाया

बैरागढ़ थाना पुलिस ने बताया कि घटना 11 जून की रात 9 बजे की है। यहां सीटीओ इलाके में दिनेश बंसल और मनोज धानक रहते है। दोनों सगे भाई है। मनोज जो छोटा है वह नशे में धुत्त होकर बड़े भाई दिनेश बंसल (Dinesh Bansal) के पास पहुंच गया। मनोज का कहना था कि दिनेश उसके पिता को अपने साथ रखे। बड़ा भाई होने के नाते उसकी भी जिम्मेदारी है। इसी विवाद पर दोनों एक—दूसरे को पीटने लगे। मनोज ने बड़े भाई के होठ, कान और गाल दांत से चबा लिए। दिनेश बंसल ने भी मनोज के शरीर पर दांतों से काटकर (Bhopal Teeth Bite Case) उसको लहुलूहान कर दिया।

जांघ में काटा

इधर, अशोका गार्डन स्थित सेमरा निवासी रोहित यादव (Rohit Yadav) पिता पीसी यादव उम्र 18 साल की जांघ को दांतो से चबा लिया। घटना 11 जून की सुबह 10 बजे की है। रोहित यादव मैदान पर गिल्ली डंडा खेल रहा था। उसका विवाद मनीष (Manish Ne Daant Se Kata) से हो गया था। इसी विवाद में आरोपी ने पत्थर फेंककर मारने के बाद रोहित यादव की जांघ को दांतों से बुरी तरह चबा लिया। वहीं निशातपुरा इलाके में मुकेश गुर्जर (Mukesh Gurjar Case) को लहुलूहान कर दिया गया। आरोपी राजा और अजय साहू है। घटना को लेकर निशातपुरा थाना पुलिस कोई जानकारी नहीं दे सकी है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Suicide Case: नवविवाहिता समेत दो लोगों ने फांसी लगाई
खेत जोतने पर दांत से काटा

नजीराबाद थाना पुलिस ने ग्राम गडाकला में हुए हमले में काउंटर मामला दर्ज किया है। घटना 12 जून की रात 8 बजे की है। यहां चार भाई साथ में रहते हैं। परिवार के पास एक ही ट्रैक्टर है। जिसकी मदद से खेत में जोतने को लेकर विवाद हुआ। इस विवाद में ज्ञान सिंह विश्वकर्मा ने अपने भाई राधेश्याम विश्वकर्मा की जांघ पर बुरी तरह से काट लिया। हमले में उसका साथ पिता गोरे लाल ने भी दिया। इधर, ज्ञान सिंह विश्वकर्मा ने अजय, विजय के साथ मिलकर ज्ञान सिंह और पिता गोरेलाल की पिटाई लगा दी।

खबर को शेयर करें

क्या आप द क्राइम इंफो से जुड़ना चाहते हैं! अब द क्राइम इंफो एप्प की शक्ल में आपके साथ रहेगा। यह संदेश पढ़ने तक एक मैसेज आपके पास आएगा। आप उसको अलाउ करें, फिर आपके और हमारे बीच की दूरियां कम होगी। यह एप्प आपके मोबाइल पर दिखाई देने लगेगा। बस क्लिक कीजिए और अपने आस—पास चल रही खबरों को तुरंत जानिए। www.thecrimeinfo.com विज्ञापन रहित दबाव की पत्रकारिता को आगे बढ़ाते हुए काम कर रहा है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। इसलिए हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime: महिला समेत पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Don`t copy text!