Bhopal Women Harassment Case: वैवाहिक जीवन में कांटा बनी ननद, गुट बनाकर पीटा

Share

Bhopal Women Harassment Case: एक पखवाड़े बाद घर की कलह थाने पहुंची, ननद समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Bhopal Woman Harassment case
सांकेतिक चित्र

 भोपाल। इतिहास गवाह है कि ननद—भौजाई (Bhopal Nand_Bhojai Ki Ladai) की आपस में कभी भी नहीं पटती। ताजा मामला मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से सामने आया है। यहां भी महिला के वैवाहिक जीवन में ननद कांटा बनी हुई थी। ननद अपने परिवार के साथ मिलकर महिला को पीटती (Bhopal Women Harassment Case) थी। इतना ही नहीं उसने एक पखवाड़े पहले उसको ऐसी दवा पिला दी कि वह बेसुध हो गई थी। अस्पताल से मिली सूचना के बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।

ऐसे पुलिस के पास पहुंचा मामला

अशोका गार्डन थाना पुलिस ने बताया कि 27 जून को निजी अस्पताल से 28 वर्षीय युवती के भर्ती होने की सूचना मिली थी। मामला पुलिस केस का है। यहां महिला के बयान दर्ज किए गए। भर्ती रूबीना खान (Rubina Khan Ke Sath Mar Pet) पति अनवर खांन उम्र 28 साल निवासी सुंदर नगर है। रूबीना ने बताया कि उसकी शादी के बाद सास शमीम और अनवर के साथ वह खुश थी। अनवर की एक बहन नीलोफर और ननदोई इरशाद है। जब भी दोनों घर आते हैं तो घर में कलह होती है।

ननद—ननदोई ऐसे थे भड़काते

रुबीना ने बताया कि ननद नीलोफर ससुराल में भड़काने का काम करती थी। सास उसकी बात सुनकर यकीन भी कर लेती थी। रुबीना घर में पहली मंजिल पर रहती है। रुबीना ने बताया कि इस विवाद से बचने के लिए नीलोफर और इरशाद से उसने बात—चीत बंद कर दी थी। रुबीना ने बताया घटना 27 जून की है। वह कमरे में बैठी थी। तभी अनवर कमरे में आकर बोला की नीलोफर और इरशाद कुछ बात करना चाहते है। रूबीना ने इंकार कर दिया। कुछ देर बाद नीलोफर, इरशाद और शमीम कमरे में आ गई। आते ही नीलोफर और सास ने उसके हाथ पकड़े साथ ही इरशाद ने उसे कुछ दवाईयां खिला दी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पिस्टल की गोली खरीदने मांगी रंगदारी

होश आने पर सामने पुलिस

रूबीना ने बताया कि उसके साथ हुई घटना के बाद उसका भाई उसे अस्पताल लेकर पहुंचा था। जहां 3 जुलाई तक उसका इलाज चला। घटना के बाद डॉक्टरों ने बताया कि रुबीना को जहरीला पदार्थ दिया गया था। जिसके वजह से उसकी यह हालत हुई है। वहीं परिजनों के बयान में पुलिस ने इस तरह की किसी भी हरकत से इंकार किया हैं। उसका कहना है कि रूबीना झूठ बोल रही है। उसे किसी ने कुछ नहीं खिलाया है। फिलहाल अशोका गार्डन पुलिस ने रुबीना की शिकायत पर मंगलवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे धारा 328/323/506/34 जहरखुरानी, मारपीट जान से मारने की धमकी और एक से अधिक आरोपी का मामला दर्ज कर दिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

Don`t copy text!