Bhopal Theft Case: लॉकर में नहीं था इसलिए बच गया सामान

Share

स्वास्थ्य विभाग के बाबू का मकान बना चोरों का निशाना, ऐसे टली बड़ी वारदात

Bhopal Theft Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। (Bhopal Crime News In Hindi) आप जिसे कचरा समझते हैं वह कभी काम आ जाता है। यानि जो आपके काम का नहीं होता कभी वही चीज काम कर (Bhopal Theft Case) जाती है। यह फॉर्मूला जीवन के हर पहलू में लागू होता है। यह बात हम इसलिए कर रहे हैं कि एक स्वास्थ्य विभाग (Swasth Vibhag Ke Babu Ke Makan Main Chori) के बाबू की लाखों रुपए की संपत्ति इन्हीं कारणों से बच गई। घटना मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Goutam Nagar Theft Case) की है। हालांकि चोर उनके मकान से टीवी, दो गैस सिलेंडर और अंगूठी ले गए हैं।

लॉक डाउन में फंस गया था परिवार

अयोध्या नगर थाना पुलिस ने बताया कि नीरज मालवीय (Neeraj Malviya) पिता पन्ना लाल मालवीय उम्र 46 साल अहिंसा विहार कॉलोनी में रहते हैं। नीरज विदिशा में स्वास्थ्य विभाग में बाबू हैं। वे भोपाल से रोजाना अप—डाउन करते थे। तीन महीने पहले लॉक डॉउन लगने के कारण वह विदिशा से नहीं आ पाए। उनकी पत्नी भोपाल में हीं थीं। नीरज ने पत्नी को भी विदिशा बुला लिया। लेकिन, लॉक डाउन में चोरी (Bhopal Theft Case) की घटनाओं की खबर सुनकर दोनों वापस भोपाल लौट आए थे।

वारदात हुई तब आई याद

नीरज ने बताया कि उन्होंने मशक्कत करके रकम जोड़ी थी। उन्हें डर था कि घर सूना होने के कारण वह कमाई चोरी ना हो जाए। इसलिए उन्होंने पत्नी के साथ मिलकर लॉकर की सारी रकम निकाली। उसको एक पुराने थैले में रख दिया। उस थैले को उन्होंने घर के एक कोने में मामूली थैलों के साथ रख दिया था। इसके बाद वे भी थैला रखकर भूल गए। उन्हें उस थैले की याद तब आई जब घर में चोरी हुई।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: दो सप्ताह से गायब व्यक्ति की लाश झाड़ियों में मिली

एक हफ्ता पहले आए थे घर

नीरज ने बताया कि थैले में सोने—चांदी के जेवरात थे। वह परिवार के साथ दोबारा आने—जाने लगे। वह 9 जुलाई को पत्नी के साथ घर लौटे थे। दोबारा वह पत्नी के साथ विदिशा चले गए। शुक्रवार सुबह नीरज को मकान का ताला टूटा मिला। सामान बिखरा था और दो गैस सिलेंडर, एलईडी टीवी और एक पांच ग्राम वजनी सोने की अंगूठी गायब थी। चोरों ने अलमारी का लॉकर भी तोड़ा था। लेकिन, उनके हाथ कीमती सामान नहीं लगा। वह कीमती सामान उस थैले में रखा था जिसको उन्होंने अलग—थलग कचरे जैसी जगह पर रख दिया था

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!